फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jewellery and cash worth Rs 3 lakh stolen after breaking the locks of the house

Agra News: मकान के ताले तोड़कर 3 लाख के जेवर नकदी चोरी

Sun, 30 Mar 2025 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 30 Mar 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash worth Rs 3 lakh stolen after breaking the locks of the house
मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र के गांव कुतुरुआ में 28 मार्च की रात चोरों ने एक मकान के ताले तोड़कर करीब 3 लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर लिए। जानकारी होने के बाद गृह स्वामी ने पुलिस को सूचना दी। माैके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

औंछा क्षेत्र के गांव कुतुरुआ निवासी शैलेश यादव जिले से बाहर नौकरी करते हैं। पत्नी रश्मि अपने पुत्र के साथ मकान में अकेली रहती हैं। 28 मार्च की रात को चोरों ने परिजन के सो जाने के बाद किसी तरह से घर में प्रवेश किया। इसके बाद कमरे में रखी अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। शनिवार सुबह जब रश्मि जागी तो कमरों में सामान बिखरा देख चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर जांच करने पहुंची पुलिस को पीड़िता ने बताया कि चोर एक सोने की चेन, 4 अंगूठी, मंगलसूत्र, पायल, मोबाइल, पांच हजार रुपये की नकदी सहित करीब 3 लाख के जेवर चुरा ले गए। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। मुन्नेश की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed