फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jayant Chaudhary’s RLD Rally Today in Jangara, 50,000 Attendance Expected

यूपी: जैंगारा में जयंत चौधरी की स्वाभिमान रैली आज , 50 हजार की भीड़ जुटाने का दावा; युवाओं पर खास नजर

Mon, 12 Oct 2026 07:47 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 12 Oct 2026 07:47 AM IST
सार

राष्ट्रीय लोकदल की स्वाभिमान रैली सोमवार, 12 अक्तूबर को आगरा के जैंगारा स्थित गांधी स्मारक इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित होगी। रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी मुख्य अतिथि होंगे और आयोजकों ने 50 हजार लोगों के जुटने का दावा किया है।
 

विज्ञापन
Jayant Chaudhary’s RLD Rally Today in Jangara, 50,000 Attendance Expected
जयंत चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय लोकदल की स्वाभिमान रैली कल दिनांक 12 अक्तूबर सोमवार को फतेहपुर सीकरी विधानसभा के जैंगारा में गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के मैदान में आहूत की गई है। स्वाभिमान रैली के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी होंगे। उनके साथ राष्ट्रीय लोकदल वरिष्ठ पदाधिकारी उप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री सांसद विधायक भी भाग लेंगे। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्या राज सिंह एवं कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने फतेहपुर सीकरी विधानसभा के आधा दर्जन गांवों में नुक्कड़ सभाएं कर जनता जनार्दन से स्वाभिमान रैली को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन


ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष बृजेश चाहर ने कहा है कि स्वाभिमान रैली में कम से कम 50000 लोग भाग लेंगे और यह रैली ऐतिहासिक होगी। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर व नरेंद्र बघेल ने कहा है कि रैली में भीड़ का सैलाब उमड़ेगा। डॉक्टर रुपेश चौधरी वरिष्ठ नेता चौधरी गोपीचंद, महानगर अध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री आलोक चौधरी युवा लोकदल के प्रदेश महामंत्री मयंक खिरवार एवं डॉक्टर खेम सिंह राजपूत ने कहा है कि कम से कम क्षेत्र से 10000 युवा रैली में भाग लेंगे।
विज्ञापन


स्वाभिमान रैली के प्रभारी मनवीर सिंह चिकारा ने रविवार को रैली स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्य रूप से बृजेश चाहर, रालोद प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्या राज, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष बृजेश चाहर, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर, नरेंद्र बघेल, जिला अध्यक्ष गोविंद शर्मा, डॉक्टर मालती चौधरी, चौधरी गोपीचंद, डॉक्टर रुपेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैंगारा में स्वाभिमान सभा, जुटेंगे हजारों लोग
जैंगारा में सोमवार को होने वाली स्वाभिमान सभा में 90 आगरा ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र से हजारों लोग मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह को सुनने पहुंचेंगे। सभी लोग वाहनों से लालऊ फ्लाईओवर के पास एकत्रित होंगे, जहां से महेश कुमार जाटव राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव के साथ 11 बजे सभा स्थल पर पहुंचेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed