फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   jarar

‘कम मुआवजा देकर जमीन ली तो जान दे देंगे’

Sun, 20 Dec 2015 02:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 20 Dec 2015 02:26 AM IST
विज्ञापन
jarar
जरार में मंडी समिति के यार्ड निर्माण के लिए अधिगृहीत भूमि की शनिवार को पैमाइश करने गई राजस्व विभाग और मंडी परिषद की टीम को किसानों ने लौटा दिया। उन्होंने कहा कि सर्किल रेट से कम मुआवजा देकर जबरन जमीन ली गई तो जान दे देंगे। टीम में शामिल अधिकारियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन कोई हल नहीं निकला।
विज्ञापन

मंडी समिति के यार्ड के निर्माण के लिए मंडी परिषद ने जमीन का अधिग्रहण किया है। अधिगृहीत जमीन का 33 में से नौ किसानों को मुआवजा दे दिया गया है। साथ ही अधिगृहीत जमीन मंडी समिति जरार के सचिव के नाम दर्ज हो गई है। अब किसान सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजे की मांग को लेकर भूमि अधिग्रहण का विरोध कर रहे हैं। शनिवार को जब पुलिस, राजस्व विभाग और मंडी समिति की टीम अधिगृहीत जमीन की पैमाइश करने जरार पहुंची तो किसान सोहन, विजेन्द्र सिंह, विनोद, कालीचरन, गीतम सिंह, सुरेन्द्र गुप्ता, वीरेन्द्र गुप्ता, बासुदेव गुप्ता, सोहन, रामबहादुर आदि ने उनका विरोध किया। उन्होंने कहा कि सर्किल रेट से कम मुआवजा देकर जबरन जमीन ली गई तो जान दे देंगे। किसानों के विरोध के चलते टीम पैमाइश किये बिना ही लौट आई। किसानों का नेतृत्व कर रहे उमेश सिसौदिया ने कहा कि जरार में मंडी के निर्माण के पक्ष में वे सभी हैं लेकिन किसानों को सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजा देकर ही जमीन ली जानी चाहिए। इस दौरान एसडीएम उमाशंकर, नायब तहसीलदार रोहित यादव, मंडी सचिव अनिल कुमार गौड़, वरिष्ठ लिपिक जवाहर सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed