फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Japanese scientist visits Agra institute for research collaboration

UP: भूकंप के संकेतों पर अब साथ काम करेंगे भारत-जापान, संयुक्त शोध को लेकर बनी सहमति

Thu, 09 Apr 2026 10:01 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 09 Apr 2026 10:01 AM IST
सार

जापान के वैज्ञानिक ने आगरा के संस्थान में भूकंप और अंतरिक्ष से जुड़े शोध कार्यों का निरीक्षण किया। दोनों देशों के बीच संयुक्त शोध, तकनीक साझा करने और छात्रों के आदान-प्रदान पर सहमति बनी।

विज्ञापन
Japanese scientist visits Agra institute for research collaboration
आरबीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में जापानी वैज्ञानिक का दौरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बिचपुरी स्थित राजा बलवंत सिंह इंजीनियरिंग टेक्निकल कैंपस में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय शोध सहयोग की दिशा में अहम पहल हुई। जापान की यूनिवर्सिटी ऑफ इलेक्ट्रो-कम्युनिकेशंस के वैज्ञानिक प्रो. यशूहिदे होबारा ने भूकंपीय-विद्युतचुंबकत्व एवं अंतरिक्ष अनुसंधान प्रयोगशाला का निरीक्षण कर यहां चल रहे कार्यों को परखा।
विज्ञापन

प्रयोगशाला में भूकंपीय गतिविधियों से जुड़े विद्युतचुंबकीय संकेतों के अध्ययन और उनके आधार पर पूर्वानुमान की संभावनाओं पर चर्चा हुई। प्रो. होबारा ने इस क्षेत्र में संयुक्त शोध की जरूरत पर जोर दिया। वहीं, प्रयोगशाला प्रभारी डॉ. देवव्रत पुंढीर ने बताया कि संस्थान में जीपीएस आधारित कुल इलेक्ट्रॉन संख्या (टेक) विश्लेषण, निम्न व अति-निम्न आवृत्ति संकेतों की निगरानी और अंतरिक्ष मौसम के प्रभावों पर काम किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद हुई बैठक में दोनों पक्षों के बीच संयुक्त शोध परियोजनाएं शुरू करने, शोधार्थियों व विद्यार्थियों के आदान-प्रदान और आधुनिक तकनीकों के साझा उपयोग पर सहमति बनी। कार्यक्रम की शुरुआत में निदेशक (शैक्षणिक) प्रो. ब्रजेश कुमार सिंह और निदेशक (प्रशासन एवं वित्त) प्रो. पंकज गुप्ता ने अतिथि का स्वागत किया। समापन पर डीन, अनुप्रयुक्त विज्ञान एवं मानविकी, डॉ. संजय कुमार उपाध्याय ने स्मृति-चिह्न भेंट कर आभार जताया। इस अवसर पर जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा के प्रो. राजपाल सिंह, सेंट जॉन्स कॉलेज, आगरा के डॉ. विक्रम सिंह, ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय, देहरादून के डॉ. विशाल चौहान, इंजी. धनांजलि सिंह, शोधार्थी स्वाति, नितिन दुबे आदि रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed