फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Janakpuri Mahotsav Begins in Agra Sikandra Gears Up for Grand Welcome of Goddess Sita

UP: जनकपुरी महोत्सव का शंखनाद, सीता के स्वागत को तैयार सिकंदरा, महिलाएं बोलीं-त्रेतायुग जैसा सजेगा माहौल

Fri, 24 Jul 2026 10:18 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 24 Jul 2026 10:18 AM IST
सार

हवन-पूजन के साथ श्रीजनकपुरी महोत्सव का शुभारंभ हो गया है, जिसके बाद सिकंदरा क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। महिलाएं माता सीता के स्वागत और विवाह से जुड़ी रस्मों को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारियों में जुट गई हैं।

विज्ञापन
Janakpuri Mahotsav Begins in Agra Sikandra Gears Up for Grand Welcome of Goddess Sita
महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुप्रसिद्ध और आस्था के प्रतीक श्रीजनकपुरी महोत्सव का शंखनाद बृहस्पतिवार को भावना एस्टेट स्थित क्लब हाउस में हवन-पूजन के साथ हुआ। सिकंदरा क्षेत्र को जनकपुरी की मेजबानी मिलने से स्थानीय महिलाओं में उल्लास की लहर है। माता जानकी के स्वागत और वैवाहिक रस्मों को ऐतिहासिक बनाने के लिए महिलाओं ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


महिलाओं का कहना है कि सिकंदरा क्षेत्र में जनकपुरी का सजना हमारे लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है। तैयारियों में जुटी समितियां जनकपुरी महोत्सव समिति ने स्पष्ट किया कि इस बार का आयोजन केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टिकोण से भी ऐतिहासिक होगा। क्षेत्र के हर वर्ग और विशेष रूप से महिला शक्ति को इस आयोजन से जोड़कर इसे भव्य स्वरूप देने का संकल्प लिया गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  गजब कर डाला: 10 हजार रुपये का एक पाम का पेड़, इसलिए 45 उखाड़ फेंके; विकास के नाम पर हरियाली का 'कत्ल'
विज्ञापन
विज्ञापन



भव्यता से करेंगे रस्में
आरती शर्मा ने कहा कि माता सीता की हल्दी, मेहंदी और संगीत के कार्यक्रम इस भव्यता के साथ आयोजित किए जाएंगे कि आने वाले समय में लोग याद रखेंगे। 

ये भी पढ़ें -  रेरा की बड़ी कार्रवाई: दो बिल्डरों पर बड़ा एक्शन, पांच फ्लैट नीलाम; गायत्री डेवलपवेल की संपत्तियों की रजिस्ट्री पर रोक


मन में काफी उत्सुकता है
रुचि बंसल का कहना है कि महोत्सव को लेकर मन में इतनी उत्सुकता है कि दिन काटना मुश्किल हो रहा है। हम महिलाएं अभी से विशेष योजनाओं पर काम कर रही हैं। कुछ ऐसी तैयारियां चल रही हैं जो त्रेतायुग के वैभव को जीवंत कर देंगी और जिनका नाम इतिहास में दर्ज होगा। 

ये भी पढ़ें -  ये है आशीष वशिष्ठ: 50 करोड़ रुपये की ठगी, फिर बुना ऐसा जाल; पुलिस और बैंक भी जिसमें उलझ गई


सिकंदरा का कोना-कोना सजेगा
अनीता यादव ने बताया कि सीताजी हमारी बेटी की तरह आ रही हैं। उनके स्वागत में सिकंदरा का कोना-कोना सजाया जाएगा। मेहंदी और संगीत के पारंपरिक लोकगीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम इतने लाजवाब होंगे कि पूरे आसपास के क्षेत्र में इसकी मिसाल दी जाएगी। 

ये भी पढ़ें - UP: डॉल्फिन-घड़ियाल की सुरक्षा के लिए एआई तकनीक, चंबल में लगेंगे हाईमास्ट कैमरे; अवैध खनन पर भी रहेगी नजर

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed