फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Major Action Against RERA Defaulters: Five Flats to Be Auctioned, Property Registrations Frozen

UP: दो बिल्डरों पर बड़ा एक्शन, पांच फ्लैट नीलाम; गायत्री डेवलपवेल की संपत्तियों की रजिस्ट्री पर रोक

Fri, 24 Jul 2026 10:05 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 24 Jul 2026 10:05 AM IST
सार

यूपी रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी का करोड़ों रुपये का बकाया न चुकाने पर जिला प्रशासन ने दो बिल्डरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एक कंपनी के पांच फ्लैट 11 अगस्त को नीलाम होंगे, जबकि दूसरी कंपनी की कुर्क संपत्तियों की रजिस्ट्री पर तत्काल रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन
Major Action Against RERA Defaulters: Five Flats to Be Auctioned, Property Registrations Frozen
यूपी रेरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिला प्रशासन ने यूपी रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी ( रेरा ) का करोड़ों रुपये का बकाया न चुकाने वाले दो बिल्डरों पर शिकंजा कसा है। मेसर्स द्वारिका रेजीडेंसी प्रा. लि. के पांच फ्लैटों की नीलामी 11 अगस्त को होगी, वहीं मेसर्स गायत्री डेवलपवेल प्रा. लि. की ग्रेटर नोएडा स्थित कुर्क संपत्तियों की रजिस्ट्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  गजब कर डाला: 10 हजार रुपये का एक पाम का पेड़, इसलिए 45 उखाड़ फेंके; विकास के नाम पर हरियाली का 'कत्ल'
विज्ञापन



उप जिलाधिकारी सदर विक्रम राघव ने बताया कि मेसर्स गायत्री डेवलपवेल प्रा. लि. के निदेशक हरिओम दीक्षित पर रेरा का कुल 81,95,748 रुपये बकाया है। शासकीय धनराशि जमा न करने पर ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-1 स्थित प्रोजेक्ट गायत्री ओरा, एपेक्स ओरा और गायत्री हॉस्पिटैलिटी एण्ड रीयलकॉन को 16 जुलाई को कुर्क कर सील कर दिया गया था। प्रशासन ने बृहस्पतिवार को सब रजिस्ट्रार-दादरी को इन संपत्तियों की किसी भी प्रकार की रजिस्ट्री या क्रय-विक्रय पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  ये है आशीष वशिष्ठ: 50 करोड़ रुपये की ठगी, फिर बुना ऐसा जाल; पुलिस और बैंक भी जिसमें उलझ गई


वहीं, एक अन्य मामले में मेसर्स द्वारिका रेजीडेंसी प्रा. लि. पर रेरा का 1,21,94,934 रुपये का बकाया है। इस बकाए की वसूली के लिए मौजा मोहम्मदपुर के खसरा नंबर 00067 गाटा संख्या 141 पर निर्मित पांच फ्लैट जी-406, ई-304, ई-404, डी-503 और एफ-107 की सार्वजनिक नीलामी की जाएगी। यह नीलामी 11 अगस्त को सुबह 11:30 बजे से तहसील सभागार में होगी।

ये भी पढ़ें -  UP: डॉल्फिन-घड़ियाल की सुरक्षा के लिए एआई तकनीक, चंबल में लगेंगे हाईमास्ट कैमरे; अवैध खनन पर भी रहेगी नजर


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed