फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jammu, Manali or anywhere else travel during summer vacation these places are favourites

Travel Special: जम्मू, मनाली या कहीं और...गर्मी की छुट़्टी में कहां है घूमने का प्लान, ट्रेनों में इतनी वेटिंग

Tue, 08 Apr 2025 09:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 08 Apr 2025 09:27 AM IST
सार

गर्मी की छुट्टी में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। जम्मू से लेकर केरल तक की ट्रेनों में सीटें फुल हैं। वहीं ट्रैवल एजेंसी भी बजट बिगाड़ रही हैं। हिल स्टेशन पर जाने वालों की संख्या अधिक है। 

 

विज्ञापन
Jammu, Manali or anywhere else travel during summer vacation these places are favourites
ट्रेन सांकेतिक आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्मी में बच्चों के स्कूलों की छुट्टियां मजेदार बनाने के लिए लोग परिवार के साथ शिमला, मनाली, जम्मू-कश्मीर, गोवा, केरल और अन्य पर्यटन स्थलों पर जाने का प्लान बना रहे हैं। मगर, इन सभी रूट की अधिकतर ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। लंबी वेटिंग से लोग ट्रेनों से जाने का प्लान बदल रहे हैं। मगर, ट्रैवल एजेंसी के अधिक किराये से बजट भी बिटाड़ रहा है।
विज्ञापन


आगरा से जम्मू के लिए कई ट्रेन हैं। 10 मई की स्थिति के अनुसार, जम्मू मेल और मालवा एक्सप्रेस में सीट उपलब्ध नहीं है। वहीं, झेलम एक्सप्रेस में वेटिंग 30 से ऊपर आ रही है। हमसफर एक्सप्रेस में 21 वेटिंग दिख रही है। आगे भी कई दिनों तक इन ट्रेनों में जगह की उपलब्धता नहीं है। मनाली जाने वाले लोगों के लिए चंडीगढ़ की ओर जाने वाली ट्रेनों में भी ऐसी ही स्थिति है। इस रूट की ट्रेनों में वेटिंग 50 से ऊपर है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: यूपी रोडवेज के परिचालकों के लिए आया नया आदेश, तीन महीने में पांच बार मिले बेटिकट यात्री... तो जाएगी नौकरी
विज्ञापन
विज्ञापन


 
Trending Videos

दयालबाग निवासी विकास कुमार परिवार मई में जम्मू जाना चाहता है। मगर, जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन में 50 से अधिक की वेटिंग है। इस पर टूर ऑपरेटर से बात की है। मगर, वह भी किराया अधिक बता रहे हैं। वहीं राजपुर चुंगी निवासी सुगंध झा का कहना है कि परिवार के साथ मनाली जाना था। ट्रेन के बारे में पता किया तो चंडीगढ़ जाने वाली ट्रेनों में जगह नहीं मिल रही है। पूरे परिवार के लिए टूर ऑपरेटर से बात कर एक ट्रेवलर बुक की है। 40 हजार से ज्यादा का पैकेज बना है। इतने बजट में तो और कई जगह जा सकते थे। लेकिन अब सिर्फ मनाली होकर आएंगे।

ये भी पढ़ें -  UP Weather: सूबे में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा आगरा, पारा पहुंचा @42.1 डिग्री...झांसी में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी

 

ट्रांस यमुना की रहने वाली सुनयना जैन ने बताया कि बच्चों ने वैष्णो देवी जाने का मन बनाया है। जम्मू जाने वाली ट्रेन में जगह नहीं है। चार लोग के परिवार के लिये पांच सीटर कार किराए पर की है। 10 रुपये प्रति किलो मीटर भाड़ा ले रहा है। किराया, टोल और नाइट मिलाकर करीब 25 हजार रुपये का पैकेज बना है। खर्चा कम होता तो यात्रा का मजा दुगना हो जाता।

ये भी पढ़ें -  UP: बेजुबानों पर जरा भी रहम नहीं आया...कुत्ते के साथ खेला ऐसा खूनी खेल, कांप जाएगी रूह


 

ट्रेवल एजेंसी संचालक संदीप सैनी का कहना है कि गर्मी के सीजन में लोग पहाड़ी इलाकों में जाना पसंद करते हैं। इनमें मनाली और जम्मू पहले नंबर पर रहते हैं। मनाली के लिए टेंपो ट्रेवलर का करीब 50 हजार रुपये का पैकेज बनता है। वहीं अगर, पांच सीट वाली कार हैं तो 10 रुपये प्रति किलोमीटर, टोल टैक्स और नाइट स्टे मिलाकर करीब 18 से 20 हजार रुपये का खर्चा होगा। बस सेवा में प्रति व्यक्ति 8 हजार रुपये देने पड़ेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed