फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   jammu landslide train cancellation agra railway traffic update

Jammu Landslide: जम्मू में भूस्खलन से तबाही...इस रूट की ट्रेनें कर दी गईं निरस्त, यहां देखें पूरी लिस्ट

Thu, 28 Aug 2025 08:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 28 Aug 2025 08:18 AM IST
सार

जम्मू में भूस्खलन और बाढ़ के चलते रेल यातायात बाधित हो गया है। आगरा रेल मंडल ने जानकारी दी कि इस वजह से 3 ट्रेनें पूरी तरह निरस्त कर दी गई हैं। वहीं 5 गाड़ियां आंशिक रूप से निरस्त की गई हैं।

विज्ञापन
jammu landslide train cancellation agra railway traffic update
ट्रेन सांकेतिक आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 बाढ़ और भूस्खलन की वजह से जम्मू की ओर जाने वाली 3 ट्रेनों को निरस्त और 5 को आंशिक निरस्त किया गया है।
विज्ञापन


आगरा रेल मंडल की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि कई ट्रेनों का निरस्तीकरण और आंशिक निरस्तीकरण किया गया है। जिसमें ट्रेन संख्या 20985 कोटा जंक्शन-शहीद कप्तान तुषार महाजन, ट्रेन संख्या 16031 डॉ. एमजी रामचंद्रन सेंट्रल-श्री माता वैष्णो देवी कटरा और ट्रेन संख्या 11077 पुणे-जम्मूतवी को रद्द किया गया है।


ये ट्रेनें आंशिक निरस्त
ट्रेन संख्या 16787 तिरुनेलवेली जंक्शन- श्री माता वैष्णो देवी कटरा को दिल्ली जंक्शन पर, ट्रेन संख्या 11077 पुणे-जम्मूतवी को अंबाला पर, 16031 डॉ. एमजी रामचंद्रन सेंट्रल-श्री माता वैष्णो देवी कटरा को निजामुद्दीन स्टेशन पर, 20847 दुर्ग-शहीद कप्तान तुषार महाजन को निजामुद्दीन स्टेशन पर और 12919 डॉ. अंबेडकर नगर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा को नई दिल्ली स्टेशन पर रोका गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed