{"_id":"5da9c39d8ebc3e93ca6f9755","slug":"jammu-girl-reached-vrindavan-for-meet-to-bhajan-singer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यू-ट्यूब पर भजन सुन दीवानी हुई जम्मू की युवती, करवाचौथ पर 'मीरा' बन पहुंची वृंदावन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यू-ट्यूब पर भजन सुन दीवानी हुई जम्मू की युवती, करवाचौथ पर 'मीरा' बन पहुंची वृंदावन
Sat, 19 Oct 2019 12:43 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 19 Oct 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू की एक युवती यूट्यूब पर ब्रज के एक भजन गायक व कथावाचक के भजन सुनकर इस कदर प्रभावित हुई कि वो सब कुछ छोड़ धर्मनगरी वृंदावन आ गई। यहां जब पुलिस को इसकी जानकारी हुई तो उसके परिजनों को बुलाकर उसे उनके सुपुर्द कर दिया गया।
जम्मू की रहने वाली 24 वर्षीय युवती सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही है। उसके पिता फार्मासिस्ट हैं। युवती यूट्यूब पर वृंदावन के एक भजन गायक व प्रवचनकर्ता के भजन सुना करती है। भजन व प्रवचन सुन युवती इस कदर दीवानी हुई कि उसने घर छोड़ने का फैसला कर लिया।
युवती अपनी मां से मेहंदी लगवाने की बात कहकर घर से निकली और करवाचौथ पर वृंदावन के राधाबल्लभ मंदिर जा पहुंची। यहां से वो भजन गायक का पता पूछकर रमणरेती स्थित एक गेस्ट हाउस में भजन गायक से मिलने पहुंच गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- करवा चौथ पर प्रेमी से मिलने आगरा आई जबलपुर की महिला, यहां पता चली चौंकाने वाली सच्चाई

काफी देर इंतजार करने के बाद भी जब भजन गायक से उसकी मुलाकात नहीं हुई तो वो वापस राधाबल्लभ मंदिर जा पहुंची। लोगों ने एक अकेली युवती को काफी देर तक मंदिर में बैठे देखा तो पुलिस के सहयोग से उसे समाज सेविका लक्ष्मी गौतम के घर भिजवा दिया। पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचना दी तो शुक्रवार सुबह युवती की मां आकर युवती को अपने साथ ले गई।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें