फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jam relief 70 more policemen to improve traffic system in agra

Agra News: जाम से मिलेगी राहत, यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए 70 और पुलिसकर्मी

Wed, 14 Dec 2022 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 14 Dec 2022 12:02 AM IST
सार

पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि आगरा में यातायात व्यवस्था के लिए कवायद की जा रही है। पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाई जा रही है। अभी यातायात पुलिस को 70 सिपाही दिए गए हैं।

विज्ञापन
Jam relief 70 more policemen to improve traffic system in agra
पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के पुलिस आयुक्त बनने के बाद डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने यातायात व्यवस्था में सुधार की बात कही थी। इसी के तहत यातायात पुलिस को 70 और सिपाही दिए गए हैं। यह चौराहों पर ड्यूटी देंगे। चालान से ज्यादा यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए जोर देंगे।

विज्ञापन

 
पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि आगरा में यातायात व्यवस्था के लिए कवायद की जा रही है। पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाई जा रही है। अभी यातायात पुलिस को 70 सिपाही दिए गए हैं। इन्हें प्रशिक्षित करने के बाद अलग-अलग चौराहों पर डयूटी पर लगाया जाएगा। आगरा में ताजमहल देखने के लिए पर्यटक आते हैं। आम नागरिक ही नहीं, देसी-विदेशी पर्यटकों को जाम की समस्या नहीं होनी चाहिए। अतिक्रमण और अवैध स्टैंड की समस्या को भी दूर किया जा रहा है।

विज्ञापन

अतिक्रमण और अवैध स्टैंड है समस्या

शहर में बोदला, सिकंदरा, शाहगंज, कलेक्ट्रेट, भगवान टाकीज, रामबाग, गुरुद्वारा गुरु का ताल, राजपुर चुंगी, टेढ़ी बगिया, मदिया कटरा आदि चौराहों पर जाम की समस्या रहती है। यहां पर अतिक्रमण और अवैध ऑटो-ई रिक्शा स्टैंड परेशानी का सबब बनते हैं। यातायात पुलिस में वर्तमान में छह यातायात निरीक्षक, 22 टीएसआई, 90 हेड कांस्टबेल, 80 सिपाही, 500 होमगार्ड हैं। इनकी सिपाहियों और होमगार्ड की शिफ्ट के हिसाब से ड्यूटी लगाई जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: पागल कुत्ते ने काटा छात्र, डेढ़ महीने बाद दिखे भयानक लक्षण, अजीब आवाज और लपलपा रहा था जीभ, हो गई मौत

सुबह, दोपहर और शाम हर समय जाम

आगरा डेवलपमेंट फाउंडेशन के सचिव अधिवक्ता केसी जैन के मुताबिक, शहर में जाम लगने के तीन समय हैं। सुबह नौ से 11 बजे के बीच ऑफिस और अपने काम पर जाने वाले लोग निकलते हैं। ऐसे में सड़कों पर वाहनों का दबाव अधिक रहता है। दोपहर में एक से तीन बजे के बीच सड़कों पर स्कूली वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। वहीं शाम को 5:30 बजे से 7 बजे के बीच जाम लगता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed