फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mad dog bitten student died after one and a half month by rabies infection in agra

Agra: पागल कुत्ते ने काटा छात्र, डेढ़ महीने बाद दिखे भयानक लक्षण, अजीब आवाज और लपलपा रहा था जीभ, हो गई मौत

Tue, 13 Dec 2022 10:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 13 Dec 2022 10:21 PM IST
सार

छात्र को डेढ़ महीने पहले पागल कुत्ते ने काटा था। उसने डर की वजह से घरवालों को नहीं बताया था। जब घरवालों को लक्षण दिखे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। 

विज्ञापन
Mad dog bitten student died after one and a half month by rabies infection in agra
कुत्ते ने काटा (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बाह के रुदमुली गांव निवासी चौथी कक्षा के छात्र नैतिक भदौरिया (13) का मंगलवार को निधन हो गया। जीभ लपलपाने के लक्षण देखकर घरवालों को पता चला कि उसे डेढ़ महीने पहले पागल कुत्ते ने काट लिया था। रेबीज के संक्रमण ने मासूम की जिंदगी छीन ली। 
विज्ञापन


निजी अस्पताल में कराया गया था भर्ती 

बृहस्पतिवार को बुखार से हालत बिगड़ने पर रुदमुली के अरविंद भदौरिया के बेटे नैतिक को परिजन इलाज के लिए आगरा के निजी अस्पताल में ले गए थे। वहां हालत में सुधार न होने और नैतिक के जीभ लपलपाने के साथ अजीब आवाज करने पर परिजन एसएन में उपचार के लिए लेकर पहुंचे। जांच के बाद चिकित्सकों ने घरवालों को रेबीज के संक्रमण की जानकारी दी। तब परिजन को पता चला कि नैतिक को डेढ़ महीने पहले पागल कुत्ते ने काट लिया था। डांट के डर से उसने परिजन को नहीं बताया था। मंगलवार को मासूम का शव पहुंचते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार में मातम पसर गया। नैतिक जरार के एआर आदर्श स्कूल में चौथी कक्षा का छात्र था। प्रधानाचार्य उमेश सिसौदिया ने बताया कि नैतिक पढ़ाई में होशियार था। 
विज्ञापन


एआरवी लग जाती तो बच सकती थी जान

रुदमुली गांव में 30 अक्टूबर को पागल कुत्ते ने टीटू शर्मा, रणजीत, दुब्बी, अमित समेत 8 लोगों को काटा था। सभी को सीएचसी में एआरवी लगाई गई थी। ग्रामीणों ने कुत्ते को घेर कर मार डाला था। शोक में डूबे रुदमुली गांव के लोगों का कहना था कि नैतिक को भी एआरवी लग जाती तो जान बच सकती थी। उसने डर की वजह से किसी को नहीं बताया। अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि जितने लोगों को सीएचसी पर लाया गया था। उपचार के साथ एआरवी लगाई गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रफ्तार पर ब्रेक: यमुना एक्सप्रेसवे पर अधिकतम रफ्तार की गई कम, अब 100 की स्पीड में नहीं भर सकेंगे फर्राटा

कुत्ते के हमले में 5 साल की बच्ची घायल 

बाह। नौगांव में मंगलवार सुबह बलराम की 5 साल की बेटी भावना घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान कुत्ते ने हमला कर दिया। इस दौरान कुत्ते ने भावना को आंख के पास काट लिया। खून से लथपथ भावना की चीख सुनकर पहुंचे परिजन और पड़ोसियों ने लाठी-डंडे से कुत्ते को भगाकर उसकी जान बचाई। इसके बाद परिजन इलाज के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed