फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jain Acharya

भौतिकता की चाह ने मानव को अंधा बनाया: आचार्य प्रसन्न सागर

Sun, 13 Dec 2020 08:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 08:26 PM IST
विज्ञापन
Jain Acharya
मथुरा। कोसीकलां में मंगल प्रवेश करते जैन आचार्य प्रसन्न सागर महाराज। - फोटो : KOSI
कोसीकलां (मथुरा)। जैन आचार्य प्रसन्न सागर महाराज ने रविवार की शाम को कहा कि भौतिकता की चाह ने मानव को अंधा बनाकर मौत के मुंह में धकेल दिया है। संपूर्ण विश्व बारूद के ढेर पर खड़ा है। नीचे कब विस्फोट हो जाए किसी को ज्ञात नहीं, सांसारिक आशाओं आकांक्षाओं की ज्वाला धधक रही है।
विज्ञापन

जैन आचार्य प्रसन्न सागर महाराज ने रेलवे रोड स्थित जैन धर्मशाला में प्रवचन करते हुए कहा कि ईर्ष्या, द्वेष, छल, घृणा, असहिष्णुता और स्वार्थपरता रूपी ईंधन उसे सतत प्रज्ज्वलित रखने के लिए हर संभव प्रयास में जुटे हुए हैं। मानव मानवता को खोकर क्रूर हिंसक पशु के समान उग्र और भयानक बनता जा रहा है। भगवान महावीर द्वारा प्रतिपादित जैन धर्म केवल गिने-चुने जैन कहलाने वाले व्यक्तियों के लिए ही नहीं है, वह विश्व धर्म है, प्राणी मात्र का धर्म है। संपूर्ण विश्व को शांति सुधा का पान कराने वाला है।
विज्ञापन

इससे पूर्व सुबह आचार्य प्रसन्न सागर महाराज का नगर में मंगल प्रवेश हुआ। जैन समाज अध्यक्ष सुभाष जैन, कैलाश चंदोरिया, कैलाश सराफ, नवीन जैन, प्रवीन जैन, सतीश जैन, विनोद जैन, प्रेमचंद जैन, अशोक कामियां, राहुल जैन, नितिन जैन आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed