{"_id":"6a66d2ce6486ad9d530f0913","slug":"itis-introduce-future-ready-courses-in-ev-robotics-and-3d-printing-admissions-open-till-august-8-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"ITI में भविष्य के करियर की तैयारी: रोबोटिक्स और 3-डी प्रिंटिंग जैसे हाई-टेक ट्रेडों में मिलेगा दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ITI में भविष्य के करियर की तैयारी: रोबोटिक्स और 3-डी प्रिंटिंग जैसे हाई-टेक ट्रेडों में मिलेगा दाखिला
Mon, 27 Jul 2026 09:08 AM IST
Dhirendra Singh
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 27 Jul 2026 09:08 AM IST
सार
आईटीआई में युवाओं के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल, रोबोटिक्स, 3डी प्रिंटिंग और इंडस्ट्रियल इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसे आधुनिक ट्रेडों में प्रवेश शुरू हो गया है। इन कोर्सों में आवेदन की अंतिम तिथि 8 अगस्त निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
रोबोटिक्स/Robotics
- फोटो : ANI
विस्तार
आईटीआई में अब युवाओं को सिर्फ पारंपरिक ट्रेडों का प्रशिक्षण ही नहीं दिया जा रहा, बल्कि उन्हें रोबोटिक्स, डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिक व्हीकल, 3डी प्रिंटिंग और इंडस्ट्रियल इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसी आधुनिक तकनीकों का हुनर भी सिखाया जा रहा है। टीटीएल के सहयोग से मंडल में 11 लॉन्ग टर्म कोर्स विभिन्न आईटीआई में वर्ष 2024 में शुरू किए गए इन आधुनिक ट्रेडों में प्रवेश की अंतिम तिथि 8 अगस्त है।
संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण एवं रोजगार संजय सागर ने बताया कि टीटीएल के फेज-1 के तहत मंडल की आठ आईटीआई में कुल 792 सीटें हैं। इन ट्रेडों में युवाओं की रुचि भी देखने को मिल रही है। आगरा में मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल की 24 और आर्टिसियन यूजिंग एडवांस टूल की 20 सीटें हैं। शिकोहाबाद में 3डी प्रिंटिंग की 40 सीट है। वहीं फतेहाबाद में मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस कंट्रोल एंड ऑटोमेशन की 40 सीटें हैं। इससे संकेत है कि युवा अब बदलती तकनीक और भविष्य में रोजगार की संभावनाओं वाले ट्रेडों को भी प्राथमिकता दे रहे हैं।
इन आईटीआई में चल रहे ये ट्रेड
बल्केश्वर आगरा आईटीआई में मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल, आर्टिसियन यूजिंग एडवांस टूल, सीएएम प्रोग्रामर कोर्स हैं। फतेहाबाद आईटीआई में मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस कंट्रोल एंड ऑटोमेशन, एडवांस्ड सीएनसी मशीनिंग टेक्नीशियन, शिकोहाबाद आईटीआई में एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग टेक्नीशियन (3डी प्रिंटिंग), इंडस्ट्रियल इंटरनेट ऑफ थिंग्स टेक्नीशियन, मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल, गोवर्धन आईटीआई में रोबोटिक्स एंड डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग टेक्नीशियन संचालित हैं।