फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   It was the coldest night of the season, with dense fog expected today.

Agra News: सीजन की सबसे ठंडी रही रात, आज घना कोहरा के आसार

Mon, 05 Jan 2026 02:26 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
It was the coldest night of the season, with dense fog expected today.
सर्दी का सितम... रविवार को शीत लहर से शहरवासी परेशान दिखाई दिए। अमर उजाला
आगरा। सर्द होते मौसम के बीच रविवार को सीजन का सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। रविवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री रहा। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान केंद्र ने सोमवार को घना कोहरा, अगले एक हफ्ते तक न्यूनतम पारे में गिरावट के साथ कोहरा होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

गिरते पारे और कोहरे की चादर की वजह से प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। स्मार्ट सिटी के डाटा के अनुसार शहर के संजय टॉकीज, छीपीटोला, धूलियागंज, कलाकृति व बाग फरजाना में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 पार जबकि श्मशान घाट, ईदगाह चौराहा, सदर भट्टी, पुरानी मंडी, चीलघर चौराहा, सिकंदरा तिराहा, राजपुर चुंगी, एसबीआई जोनल ऑफिस के आसपास एक्यूआई 350 के पार तक गया।
विज्ञापन

हालांकि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के डाटा के अनुसार शहर का औसत एक्यूआई 163 दर्ज किया गया। फिलहाल स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को मास्क पहनकर निकलने और सुबह व रात के समय ज्यादा एहतियात बरतने की सलाह दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थान एक्यूआई
आंकड़े स्मार्ट सिटी के

संजय टॉकीज 406
छीपीटोला 421
धूलियागंज 499
कलाकृति 422
बाग फरजाना 418
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed