फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   It rained overnight in the district, weather open in the morning

जिले में रातभर हुई बूंदाबांदी, सुबह खुला मौसम

Wed, 29 Dec 2021 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
It rained overnight in the district, weather open in the morning
बुधवार को मौसम साफ होने के बाद बाजारी में खरीदारी के लिए पहुंचे लोग। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। मंगलवार को रातभर बूंदाबांदी होती रही। सर्द हवाओं से ठंड बढ़ गई। बुधवार को सुबह मौसम साफ हो गया। धूप खिली तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

दिसंबर का अंतिम सप्ताह चल रहा है ऐसे में सर्दी बढ़ना शुरू हो गई है। लेकिन इसी बीच मंगलवार को हुई बारिश ने सर्दी बढ़ा दी थी। मंगलवार को दिन में बूंदाबांदी के बाद रात में भी हवाओं के साथ बूंदाबांदी होती रही। बुधवार को सुबह आसमान साफ रहा तो धूप खिली।

अधिकतम तापमान जहां 20 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा के अनुसार आगे मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है, हालांकि सर्दी अभी और बढ़ेगी। मौसम बदलने से सरसों और आलू की फसल पर खतरा मंडराने लगा था।
विज्ञापन

आलू में जहां झुलसा रोग की तो वहीं सरसों में कीट के प्रकोप की आशंका बढ़ गई थी। लेकिन बुधवार को मौसम साफ रहा तो किसानों की भी चिंता कम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed