फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   It rained in the city at four o'clock in the morning, the heat increased the problem during the day

सुबह चार बजे शहर में हुई बारिश, दिन में गर्मी ने बढ़ाई परेशानी

Sun, 10 Jul 2022 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
It rained in the city at four o'clock in the morning, the heat increased the problem during the day
मैनपुरी। शनिवार रात से छाए बादल रविवार को सुबह चार बजे मेहरबान हुए। शहर में लगभग आधे घंटे तक रिमझिम बारिश हुई। इससे सुबह मौसम ठंडा हो गया। हालांकि दिन चढ़ने के साथ उमस और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। हालांकि देहात क्षेत्र में सुबह बारिश नहीं हुई। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आगे भी बारिश होने की संभावना अभी बनी हुई है।
विज्ञापन

बीते एक सप्ताह से गर्मी के चलते लोग परेशान हैं। बारिश का पूर्वानुमान जारी होने के बाद भी जिले में बारिश नहीं हो रही थी। शनिवार को रात में आसमान में बादल छाए तो लोगों को एक बार फिर बारिश की उम्मीद बंध गई थी। हालांकि पूरी रात तो बारिश नहीं हुई, लेकिन सुबह चार बजे शहर में रिमझिम बारिश शुरू हो गई। लगभग एक घंटे तक रिमझिम बारिश होती रही। इसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिल गई और सुबह मौसम ठंडा रहा। लेकिन दिन चढ़ने के साथ लोगों की परेशानी बढ़ गई। उमस और धूप के चलते लोग बेहाल नजर आए। दिन में अधिकतम तापमान जहां 36 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि सुबह हुई बारिश में ग्रामीण अंचल सूखा ही रहा। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार अभी 13 जुलाई तक बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इससे फिर गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

---
दिन में भोगांव क्षेत्र में भी हुई बारिश
सुबह तो ग्रामीण अंचल में बारिश नहीं हो सकी, लेकिन 11 बजे के करीब भोगांव क्षेत्र में आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश इतनी तेज थी कि भोगांव कस्बे में कई जगह जलभराव हो गया। जलभराव के बीच से लोगों को होकर गुजरना पड़ा, जिससे उन्हें परेशानी हुई। हालांकि बारिश रुकने के बाद शाम तक धीरे-धीरे कई क्षेत्रों का पानी निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed