फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   IT Park deadline extended for the fourth time in Agra

आगरा में आईटी पार्क: चौथी बार बढ़ी डेडलाइन, अब दिसंबर तक तैयार होने का दावा

Tue, 07 Sep 2021 10:32 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 07 Sep 2021 10:32 AM IST
सार

सुनारी गांव में बने रहे आईटी पार्क में 25 से अधिक स्टार्टअप व आईटी कंपनियों को बसाने की योजना है। छह मंजिला बिल्डिंग का प्रस्ताव है। विकास प्राधिकरण ने इस पार्क के लिए 2 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई है। यह ताजनगरी का पहला आईटी पार्क है। 

विज्ञापन
IT Park deadline extended for the fourth time in Agra
आईटी पार्क की इमारत का हो रहा निर्माण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के शास्त्रीपुरम के सुनारी गांव में निर्माणाधीन ताजनगरी के पहले आईटी पार्क की डेडलाइन चौथी बार बढ़ी है। सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी व सह रजिस्ट्रार राकेश गैरोला ने दावा किया है कि दिसंबर 2021 तक आईटी पार्क तैयार हो जाएगा। 2020 और 2021 में कोविड संक्रमण के कारण आईटी पार्क का निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन


बल्का बस्ती निवासी राजीव सक्सेना ने सीपी ग्राम्स पोर्टल पर आईटी पार्क की लेटलतीफी को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। एसटीपीआई अधिकारियों से स्थिति सार्वजनिक करने को कहा था। शिकायत के जवाब में सह रजिस्ट्रार ने पत्र भेजकर यह जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि आईटी पार्क की साइट पर बाहरी विकास व सिविल इन्फ्रास्टक्चर का काम पूरा हो चुका है। 
विज्ञापन


साज सज्जा के लिए निष्पादन एजेंसी की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। नवंबर में प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। एसटीपीआई आगरा परियोजना का कार्य दिसंबर 2021 तक पूर्ण हो जाएगा। जनवरी 2021 में इलेक्ट्रॉनिक विभाग के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार ने पार्क का निरीक्षण किया था। तब उन्होंने मार्च 2021 तक काम शुरू करने का दावा किया था, लेकिन छह महीने बाद भी पार्क पूरा नहीं हो सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो एकड़ जमीन उपलब्ध कराई  
आईटी पार्क में 25 से अधिक स्टार्टअप व आईटी कंपनियों को बसाने की योजना है। छह मंजिला बिल्डिंग का प्रस्ताव है। विकास प्राधिकरण ने इस पार्क के लिए 2 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई है। यह ताजनगरी का पहला आईटी पार्क है। 

2015 में आईटी सिटी का प्रस्ताव था। जिसे भाजपा सरकार ने 2017 में आईटी पार्क में बदल दिया। 2019 तक आईटी पार्क का काम शुरू नहीं हो सका। जनवरी 2020 में काम शुरू हुआ तो कोविड की पहली लहर आ गई है। फिर मार्च 2021 में दूसरी लहर में काम बंद पड़ा रहा।  

'रुकेगा प्रतिभाओं का पलायन'
नेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि हम चाहते हैं पार्क शीघ्र तैयार हो। दिसंबर तक पार्क तैयार हो जाना चाहिए। क्योंकि दिसंबर के बाद चुनाव है। फिर पार्क अधर में लटक जाएगा। इसके निर्माण से प्रतिभाओं का पलायन रुकेगा। पार्क में सरकार आईटी कंपनियों को स्थापित करे, तभी इसका होना सार्थक होगा। 

'प्रशासन भी दिखाए गंभीरता'
आईटी विशेषज्ञ अभिषेक अरुण ने कहा कि आईटी पार्क को लेकर लंबे समय से कवायद चल रही है। सरकार के साथ स्थानीय प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को गंभीरता दिखानी चाहिए। इससे आगरा में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इस संबंध में कमिश्नर और डीएम को पत्र भेजा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed