{"_id":"6a7636ebb13fdf31b708e301","slug":"investment-trading-agra-news-c-25-1-agr1034-1127764-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग एप में निवेश पर 10.27 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग एप में निवेश पर 10.27 लाख की ठगी
विज्ञापन
आगरा। ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 10.27 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली गई। पीड़ित का आरोप है कि अधिकारियों के चक्कर लगाने पर अब उनकी प्राथमिकी साइबर क्राइम थाने में दर्ज की गई है। साथ ही उनके रुपये फ्रीज होने पर दिए गए बयानों में भी विरोधाभास है।
यमुनोत्री कॉलोनी, कर्मयोगी एन्क्लेव निवासी मनोज पांडेय ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2024 के अप्रैल-मई माह में सोशल मीडिया पर विज्ञापन देख उन्होंने फेडरेटेड हार्मेस नाम के ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग एप का लिंक डाउनलोड किया था। एप संचालकों ने अलग-अलग बैंक खातों में आरटीजीएस और मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से कुल 10.27 लाख रुपये जमा करा लिए।
जब रकम निकालने का प्रयास किया तो आरोपी बहाना बनाकर और रकम मांगने लगे। ठगी का शक होने पर पुलिस से शिकायत की। 2 जून 2024 को डीआईजी रेंज कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान आरोपियों के पंजाब नेशनल बैंक खाते में 1.52 लाख रुपये फ्रीज होने की जानकारी दी गई थी।
विज्ञापन
बाद में ऑनलाइन साइबर पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई। साइबर यूनिट ने यह कहते हुए प्रार्थनापत्र निरस्त कर दिया कि कोई रकम फ्रीज नहीं हुई है। दोनों कार्यालयों की जानकारी में विरोधाभास है। डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।