Etah: लोकायुक्त के आदेश के बाद भी दबी घोटाले की जांच, फिर हुई शिकायत
जिले के गांव न्यौराई में शौचालय, इंटरलॉकिंग, सोलर लाइट, हैंडपंप, तालाब निर्माण में घपले का आरोप लगाया गया था। इस मामले में शिकायत के बाद लोकायुक्त ने जांच कराकर रिपोर्ट मांगी। जांच तो हो गई, लेकिन रिपोर्ट का अभी तक पता नहीं चल सका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के शीतलपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव न्यौराई में ग्राम पंचायत के खाते से करोड़ों रुपये के घोटाले की शिकायत लोकायुक्त को की गई। इसकी जांच के आदेश लोकायुक्त ने जारी किए। डीएम ने दो सदस्यीय समिति बना दी। लेकिन इसके बाद भी जांच दब गई।
इसी पंचायत में नगला समल के रहने वाले हुक्म सिंह ने 19 अगस्त 2021 को लोकायुक्त लखनऊ को शिकायत प्रस्तुत की। बताया कि ग्राम पंचायत में शौचालय, इंटरलॉकिंग, सोलर लाइट, हैंडपंप, तालाब आदि के कार्यों में ग्राम विकास अधिकारी मुनेश कुमार गुप्ता ने करोड़ों रुपयों का घोटाला किया है। इस पर लोकायुक्त सचिव अनिल कुमार सिंह ने डीएम को पत्र भेज वरिष्ठ अधिकारियों की दो सदस्यीय समिति बनाकर जांच कराते हुए रिपोर्ट 3 मार्च तक रिपोर्ट मांगी।
4 फरवरी का है आदेश
यह आदेश 4 फरवरी 2022 को दिया गया। लेकिन जिला प्रशासन ने लापरवाही बरती और 3 मार्च को कमेटी गठित की। इसके बाद भी अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं भेजी गई है। इस पर हुक्म सिंह ने लोकायुक्त सचिव को पत्र भेजकर कार्रवाई करने की मांग की है। सीडीओ डॉ. अवधेश कुमार बाजपेयी ने बताया कि डीएम के आदेश पर जांच की गई थी। जिसकी रिपोर्ट सौंप दी गई है। लोकायुक्त भेजी गई या नहीं, यह जानकारी नहीं है।