{"_id":"6a5dcfba5b5799f62b03b7a1","slug":"interstate-history-sheeter-satta-arrested-in-encounter-shot-in-leg-2026-07-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: इस बार चकमा नहीं दे सका सत्ता, गोली लगते ही जमीन पर गिरा सत्ता; दो राज्यों की पुलिस के लिए बना था सिरदर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: इस बार चकमा नहीं दे सका सत्ता, गोली लगते ही जमीन पर गिरा सत्ता; दो राज्यों की पुलिस के लिए बना था सिरदर्द
Mon, 20 Jul 2026 01:05 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:05 PM IST
सार
फिरोजाबाद के बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और एसओजी ने 40 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर सत्यप्रकाश उर्फ सत्ता को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसके खिलाफ यूपी व मध्य प्रदेश में 18 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
सत्ता गिरफ्तार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फिरोजाबाद में अपराधी सत्यापन अभियान के तहत 16 जून को सत्यापन को पहुंची पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले हिस्ट्रीशीटर सत्यप्रकाश उर्फ सत्ता निवासी ग्राम मालीपट्टी, बसई मोहम्मदपुर को रविवार देर शाम मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। ईंधौन पुल के पास हुई मुठभेड़ में सत्ता के पैर में गोली लगी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उस पर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के तीन जनपदों में संगीन वारदातों को अंजाम के मुकदमे दर्ज हैं और 40 हजार रुपये के इनाम भी घोषित था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि अंतरराज्यीय हिस्ट्रीशीटर सत्यप्रकाश उर्फ सत्ता को थाना बसई मोहम्मदपुर पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने रविवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से बिना नंबर प्लेट की अपाचे बाइक, अवैध असलहा व कारतूस बरामद हुए हैं। 16 जून 2026 को पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग करने के मामले में थाना बसई मोहम्मदपुर में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके अलावा पूर्व से उस पर मप्र के थाना अंबा, मुरैना से 10 हजार और थाना अटेर, भिंड, मप्र से 5 हजार का इनाम घोषित था। बदमाश की एचएस संख्या 74ए है। उसके खिलाफ थाना बसई मोहम्मदपुर के खिलाफ फिरोजाबाद के अन्य थानों, आगरा, इटावा और मध्य प्रदेश के भिंड व मुरैना में डकैती, लूट, जानलेवा हमले, रंगदारी और गैंगस्टर एक्ट जैसी संगीन धाराओं में 18 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन