{"_id":"61c48e0313fe7f731d0ea3b8","slug":"internet-exchange-started-in-seven-cities-of-up-says-union-minister-rajiv-chandrashekhar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने किया सात इंटरनेट एक्सचेंज का लोकार्पण, आगरा में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस टेक पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने किया सात इंटरनेट एक्सचेंज का लोकार्पण, आगरा में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस टेक पार्क
Fri, 24 Dec 2021 12:03 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:03 AM IST
सार
राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि आगरा को छोटा बेंगलुरु नहीं, बड़ा आगरा बनाएंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेख
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बृहस्पतिवार को आगरा से प्रदेश के सात इंटरनेट एक्सचेंज का बटन दबाकर लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल अर्थव्यवस्था के लिए इंटरनेट को फैलाया जा रहा है। लखनऊ, मेरठ के बाद ताजनगरी में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस टेक पार्क बनाएंगे। आईटी पार्क से शुरुआत करेंगे। आगरा को छोटा बेंगलुरु नहीं, बड़ा आगरा बनाएंगे।
विज्ञापन
छोटा बेंगलुरु बनाएंगे
केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने बेंगलुरु के राज्यसभा सांसद व केंद्र में मंत्री राजीव चंद्रशेखर से आगरा में आईटी पार्क व इंडस्ट्रीज के विकास की मांग रखी। उन्होंने कहा, आगरा को भी आईटी के मामले में छोटा बेंगलुरु बना दिया जाए।
विज्ञापन
जिसके जवाब में इलेक्ट्रॉनिक्स राज्यमंत्री ने कहा, आगरा को छोटा बेंगलुरु नहीं बल्कि बड़ा आगरा बनाएंगे। एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खोला जाएगा। नए स्टार्ट अप, एप व इंटरनेट कनेक्टिविटी विकसित होगी। देश में 80 करोड़ लोगों को इंटरनेट से जोड़ा है।
विज्ञापन
लोकार्पण समारोह में भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, राम प्रताप चौहान, दिगंबर सिंह धाकरे, राज्य एससी आयोग अध्यक्ष रामबाबू हरित, निर्मला दीक्षित, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, महानगर मंत्री भुवन भूषण शर्मा, उद्यमी पूरन डाबर, राजीव तिवारी, गुटियारी लाल आदि मौजूद रहे।
आईटी का भविष्य बनेगा उत्तर प्रदेश
केंद्रीय राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा आठ विदेशी कंपनियों ने आईटी इलेक्ट्रॉनिक्स में निवेश के लिए उत्तर प्रदेश को चुना है। वे कंपनियां बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे या चेन्नई जाना नहीं चाहतीं बल्कि यूपी आना चाहती हैं। दुनिया और देश के लिए उत्तर प्रदेश आईटी का भविष्य बनेगा। छह साल में देश में डिजिटल ईको सिस्टम तैयार हो गया है। रिकॉर्ड 81 बिलियन डॉलर एफडीआई मिला है।
सस्ता होगा हाई स्पीड इंटरनेट
इंटरनेट एक्सचेंज के लोकार्पण पर नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया के सीईओ अनिल कुमार जैन ने कहा कि आगरा, लखनऊ, कानपुर, मेरठ, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी में इंटरनेट सेवा तेज होगी। सस्ता इंटरनेट डाटा मिलेगा। प्रदेश की 200 इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों की सेवाएं मिलेंगी।
चैंबर ने दिया ज्ञापन
नेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स ने आगरा में आईटी पार्क के काम को तेजी से पूरा कराने के लिए ज्ञापन सौंपा। उनकी मांग उठाने के लिए एसपी सिंह बघेल का आभार जताया। चैंबर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि जल्द एक प्रतिनिधिमंडल आईटी राज्यमंत्री से इस संबंध में मुलाकात करेगा। मंयक मित्तल, सचिन सारस्वत, सीताराम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
जन विश्वास यात्रा: सपा-बसपा और कांग्रेस पर बरसे उप मुख्यमंत्री, कोरोना काल में गायब रहे, अब ट्विटर-ट्विटर खेल रहे 'दो युवा'