फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   inspector sexually abused minor girl by keeping in the room in etah

UP: पहले दो युवकों ने किया दुष्कर्म, बाद में दरोगा ने की दरिंदगी, नाबालिग लड़की के ये गंभीर आरोप दहला रहे दिल

Sat, 15 Oct 2022 09:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Oct 2022 09:13 PM IST
सार

एटा में एक नाबालिग लड़की ने दरोगा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित लड़की को तीन युवक उसके घर से ले गए थे। दो ने दुष्कर्म किया। जब पुलिस ने किशोरी को बरामद किया तो दरोगा ने एक रात कमरे में रखा। आरोप है कि दरोगा ने धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
inspector sexually abused minor girl by keeping in the room in etah
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में तैनात एक दरोगा पर नाबालिग लड़की ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने दरोगा पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर शिकायत मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय महिला आयोग को भेजी है। उसका कहना है कि बरामदगी के बाद दरोगा ने उसे एक रात अपने कमरे पर रखा। उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


शहर के एक मोहल्ले से 25 मई को एक किशोरी को तीन युवक अपने साथ ले गए थे। किशोरी के परिजनों ने अगले दिन मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। आरोप है कि 13 दिन तक किशोरी को किसी गांव में ले जाकर रखा गया। वहां दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। 

विज्ञापन

दरोगा ने रातभर कमरे में रखा 

आरोप है कि विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक (दरोगा) ने बरामदगी के बाद उसे अपने कमरे में ही रोक लिया। रात में उसे वहां रखा। आरोप है कि दरोगा ने किशोरी को उसके पिता व भाई को मुकदमे फंसाने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना और धमकी से किशोरी इतना सहम गई कि किसी से इसका जिक्र तक नहीं किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने मां को बताई आपबीती 

परिजनों के अनुसार 14 अक्तूबर को किशोरी ने यह बात अपनी मां को बताई। इस पर परिजन सन्न रह गए। पिता ने मुख्यमंत्री सहित राष्ट्रीय महिला आयोग, राज्य महिला आयोग और डीजीपी को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। यह भी कहा कि विवेचक की भूमिका पहले से ही संदिग्ध थी। 

पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपियों से सांठगांठ कर दरोगा सभी के नाम निकालना चाह रहे थे। किशोरी के बयान बदल दिए, हम लोगों के बयान नहीं लिख रहे। मजबूर होकर पीड़ित पक्ष ने कुछ दिन पहले ही डीआईजी को प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बाद दरोगा को विवेचना से हटा दिया गया। 

सीओ सिटी राज कुमार ने बताया कि किशोरी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। अभी इस तरह का कोई शिकायती पत्र या पीड़िता आकर नहीं मिली है। शिकायत मिलती है तो निष्पक्षता से जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

 

Agra: युवक ने फेसबुक पर नाम बदलकर की दोस्ती, चार महिलाओं को ब्लैकमेल कर वसूले एक करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed