फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Inspection of land for the proposed police postInspection of land for the proposed police post

Agra News: प्रस्तावित पुलिस चौकी के लिए जमीन का निरीक्षण

Mon, 06 Jul 2026 02:16 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Inspection of land for the proposed police postInspection of land for the proposed police post
बरहन। क्षेत्र में शासन द्वारा प्रस्तावित नई पुलिस चौकी के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष रघुवंशी ने सोमवार को ग्राम प्रतिनिधियों के साथ संभावित स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने आगरा-जलेसर रोड स्थित अमानाबाद (कनराऊ) बॉर्डर के निकट खाली पड़ी ग्राम पंचायत की भूमि का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान एवं स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि क्षेत्र में पुलिस चौकी स्थापित होने से कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी तथा ग्रामीणों को पुलिस संबंधी सेवाएं उनके नजदीक ही उपलब्ध हो सकेंगी। निरीक्षण रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। शासन स्तर से स्वीकृति मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी कर पुलिस चौकी की स्थापना का कार्य शुरू किया जाएगा। इस दौरान चौकी प्रभारी विक्रम सिंह, प्रधान बॉबी यादव, प्रतिनिधि रामवीर गौतम, बृजेश यादव, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed