फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   inspecion,kasganj news,kasganj hindi news,AD BK sing

योजनाओं की प्रगति संतोष जनक न पाए जाने पर एडी ने जताई नाराजगी

Mon, 18 Jan 2021 11:11 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
inspecion,kasganj news,kasganj hindi news,AD BK sing
कासगंज में एडी स्वास्थ्य वीके सिंह सीएमओ कार्यालय पर समीक्षा बैठक करते। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। एडी स्वास्थ्य बीके सिंह ने स्वस्थ्य केंद्र एवं सीएमओ कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके बाद शासन की योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान प्रगति संतोष जनक न पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की। योजनाओें की प्रगति में सुधार करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

एडी स्वास्थ्य की समीक्षा के दौरान हेल्थ इंर्फोमेशन मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल पर पटियाली व गंजडुंडवारा की प्रगति संतोषजनक नहीं मिली, जिसके लिए चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

इसके अलावा जननी सुरक्षा योजना के तहत स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रसव कम होने, योजना के तहत लाभार्थियों का भुगतान, आशा का भुगतान सतोष जनक न पाए जाने के मामले सामने आने पर नाराजगी जाहिर की। इसमें सुधार लाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत रजिस्ट्रेशन बढ़ाए जानेेेेेेेे के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही सीएमओ कार्यालय पर दवाओं का रखरखाव सही नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोदाम के बाहर भी दवाएं रखी मिली। जिन्हें व्यवस्थित ढंग से रखवाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान सीएमओ डॉ. अनिल कुमार, एसीएमओ डॉॅ. नरेंद्र कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अंजुश, जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. वीके राजपूत, डीपीएम पवन कुमार, डीसीपीएम कुंवर पाल, डीडीएम आशुतोष, डीएम विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed