{"_id":"603c7cc63b3aac4810395782","slug":"inner-ring-road-work-will-comlete-in-six-months-agra-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दावा: ग्वालियर हाईवे से छह माह में जुड़ेगा इनर रिंग रोड, पांच साल से अटका काम अब एनएचएआई करेगी पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दावा: ग्वालियर हाईवे से छह माह में जुड़ेगा इनर रिंग रोड, पांच साल से अटका काम अब एनएचएआई करेगी पूरा
Mon, 01 Mar 2021 11:08 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 01 Mar 2021 11:08 AM IST
सार
14 : किमी सड़क बनाई जानी है
06 : किमी एडीए पहले से बना रहा है
08 : किमी सड़क का निर्माण किया जाएगा
06 : महीने लगेंगे निर्माण कार्य पूरा होने में
विज्ञापन
इनर रिंग रोड का नक्शा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में इनर रिंग रोड अगले छह महीने के भीतर ही ग्वालियर रोड से जुड़ने की उम्मीद है। यह काम पांच साल से अटका हुआ था। पहले जिम्मेदारी एडीए को दी गई थी, अब इसे एनएचएआई पूरा करेगी। इसके लिए गजट नोटिफिकेशन हो चुका है। डीपीआर तैयार है। अफसरों का कहना है कि इनर रिंग रोड के इस तीसरे चरण का काम मार्च में ही शुरू हो जाएगा। इसे पूरा होने में छह माह लगेंगे।
एनएच-2 पर इनर रिंग रोड को कुबेरपुर से रोहता नहर तक बनाया जाना था। एडीए ने पहले चरण में कुबेरपुर से फतेहाबाद रोड तक का इनर रिंग रोड का निर्माण वर्ष 2016 में पूरा कर दिया था। दूसरे चरण में फतेहाबाद रोड से देवरी रोड तक का काम भी एडीए करा रहा है। इसमें होटल रमाडा प्लाजा से आगे पुल का निर्माण भी करवाया जाना है। इसमें अब देवरी रोड से रोहता नहर (ग्वालियर हाईवे) को जोड़ा जाएगा, जिससे इनर रिंग रोड एनएच-3 से जुड़कर दक्षिणी बाईपास से मिल सकेगा। इसे एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी इंडिया) पूरा करेगी।
आगरा: रिश्तों में मोबाइल ने डाली 'दरार', साथ रहने को पति-पत्नी नहीं तैयार, परामर्श केंद्र ने खत्म कराई तकरार
विज्ञापन
भूमि अधिग्रहण में देरी हुई
इनर रिंग रोड के निर्माण के दौरान भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों ने विरोध किया था। भूमि अधिग्रहण को लेकर तत्कालीन प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठे थे। इसके बाद जांच भी हुई थी। इसके कारण फतेहाबाद रोड से आगे तक की इनर रिंग रोड के निर्माण में देरी हुई।

उत्तरी बाईपास के लिए भी चल रहा काम
फरह के पास प्रस्तावित उत्तरी बाईपास, कुबेरपुर इंटरचेंज से यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। दूसरी ओर, यह दक्षिणी बाईपास से जुड़कर सीधे ग्वालियर हाईवे से जुड़ जाएगा। इसकी डीपीआर दोबारा बनाकर भेजी जा चुकी है। इस साल एनएचएआई की प्राथमिकता में उत्तरी बाईपास प्रोजेक्ट भी है।
गजट हो गया, मार्च में शुरू होगा निर्माण
इनर रिंग रोड के देवरी रोड से रोहता तक के आठ किलोमीटर के हिस्से का निर्माण कार्य मार्च में शुरू हो जाएगा। इसका गजट हो गया है। डीपीआर लगभग तैयार है, जिससे इसी हफ्ते मुख्यालय भेज दिया जाएगा। - अरुण कुमार यादव, परियोजना निदेशक, एनएचएआई, आगरा खंड