फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mobile Disputed In Family Fight Husband And Wife

आगरा: रिश्तों में मोबाइल ने डाली 'दरार', साथ रहने को पति-पत्नी नहीं तैयार

Mon, 01 Mar 2021 10:45 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 01 Mar 2021 10:45 AM IST
विज्ञापन
Mobile Disputed In Family Fight Husband And Wife
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
केस : 1
विज्ञापन

सदर क्षेत्र स्थित सरकारी क्वार्टर में रहने वाले युवक की शादी को आठ साल हो चुके हैं। उनकी तीन बेटियां हैं। पति का आरोप है कि पत्नी अक्सर मोबाइल पर अपने घरवालों से बात करती है। महिला थाना पुलिस ने दंपती को अगले सप्ताह काउंसिलिंग के लिए बुलाया है।

केस : 2
हरीपर्वत क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी एक साल पहले लखनऊ के युवक से हुई थी। छह महीने पहले युवती ने महिला थाना में दहेज उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई तो पति ने कहा कि पत्नी देर रात तक मोबाइल पर लगी रहती है। कभी फेसबुक और कभी व्हाट्सएप चैटिंग करती है। टोकने पर बुरा लगता है। इस मामले में भी काउंसिलिंग चल रही है।  
विज्ञापन


केस : 3
सदर क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी ढाई साल पहले थाना न्यू आगरा क्षेत्र के युवक से हुई थी। पति की शिकायत है कि पत्नी घंटों मोबाइल पर व्यस्त रहती थी, मना किया तो मायके चली गई। परिवार परामर्श केंद्र में दोनों की काउंसिलिंग की गई। तब वह मोबाइल पर कम बात करने के लिए राजी हुई। दोनों साथ घर गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार परामर्श केंद्र पर एक वर्ष में 120 केस आए हैं जिनमें दंपती के बीच रार की वजह मोबाइल फोन बना है। कहीं पति को शिकायत है कि पत्नी घंटों तक  फोन पर लगी रहती है तो कहीं पत्नी की पीड़ा है तो पति छुपकर मोबाइल पर किसी से बात करता है। काउंसिलिंग से ऐसे 110 मामलों में गिले-शिकवे दूर हो चुके हैं।

पत्नी से इशारे करते देखने पर रची थी हत्या की साजिश, रेलवे क्वार्टर में गोलीकांड का आगरा पुलिस ने किया खुलासा

महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक अलका सिंह ने बताया कि साल 2020 में 600 शिकायती प्रार्थनापत्र आए थे। इनमें से 120 मामले पति-पत्नी के मोबाइल पर बात करने के थे। इसी तरह इस साल जनवरी और फरवरी में आईं शिकायतों में भी 20 ऐसे ही हैं। कई बार पति को पत्नी का मायके वालों से फोन पर बात करना बुरा लगता है। कई बार पति के मोबाइल पर ज्यादा व्यस्त रहने से पत्नी शक करती है।

ऐसे मामलों में पति-पत्नी को सामने बैठाकर काउंसिलिंग की जाती है। उन्हें समझाया जाता है कि वह एक-दूसरे को अधिक समय दें। अपनी परेशानियों को आपस में बैठकर दूर करें। कई बार पति-पत्नी मान जाते हैं और साथ रहने लगते हैं।

पति देर से आता था घर, पत्नी नाराज होकर चली गई मायके
पति की रात को घर देर से आने की आदत से पत्नी नाराज हो गई। वह मायके चली गई। पत्नी ने पति की शिकायत परिवार परामर्श केंद्र में की। रविवार को काउंसलर ने दोनों के बीच की दूरियों को मिटा दिया। पत्नी पति के साथ घर चली गई।

सदर क्षेत्र की रहने वाली युवती ने काउंसलर को बताया कि उसकी शादी को चार साल हो चुके हैं। ससुराल ताजगंज में है। उनके दो बच्चे भी हैं। पति दवा व्यापारी का कर्मचारी है। शादी के बाद कुछ माह तक तो सब सही चला। मगर, छह महीने बाद पति रोजाना घर देर से आने लगा। घर आने के बाद मोबाइल पर बात करता था। सुबह काम पर भी जल्दी जाता था। पति की यह बात उसको बुरी लगने लगी। छह महीने पहले बात इतनी बढ़ गई कि वह मायके चली गई। तब से वहीं रह रही है। 

उधर, पति का कहना था कि दवा की दुकान पर देर रात तक काम होता है। इस कारण देर होती है। अगर, वह काम नहीं करेगा तो नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा। पति ने वादा किया आगे से देर से आने पर पत्नी को फोन करके बताएगा। इस पर पत्नी साथ जाने के लिए तैयार हो गई। परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को छह दंपतियों के बीच समझौते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed