फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ink throne by thief on bjp mla in agra

विधायक के साथ चल रहे भाजपा कार्यकर्ता से चेन लूटने की कोशिश, फेंकी स्याही

Mon, 06 Nov 2017 02:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा Updated Mon, 06 Nov 2017 02:52 PM IST
विज्ञापन
ink throne by thief on bjp mla in agra
भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
आगरा में नामांकन जुलूस की भीड़ में घुसे बदमाश ने भाजपा विधायक के साथ चल रहे कार्यकर्ता के गले से चेन लूटने की कोशिश की। लुटेरा इसमें असफल रहा तो उसने कार्यकर्ता व अन्य लोगों पर स्याही फेंक दी। कुछ छींटे विधायक के ऊपर भी गिरे। 
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को आगरा में निकाय चुनाव के लिए नामांकन का अंतिम दिन है। भाजपा के मेयर प्रत्याशी नवीन जैन भी नगर निगम कार्यालय में नामांकन के लिए पहुंचे थे। उनके साथ काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और विधायक व सांसद थे। 
विज्ञापन


ऐसे में एमजी रोड पर भाजपा का जुलूस सा नजर आने लगा। आरोप है कि इसी दौरान भीड़ के बीच घुसे लुटेरे ने भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय के साथ चल रहे कार्यकर्ता नवीन गौतम से चेन लूटने की कोशिश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की टोपी लगाए था लुटेरा

ink throne by thief on bjp mla in agra
bjp - फोटो : FILE PHOTO
विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि आरोपी आगरा का मुगल रोड निवासी जितेंद्र था। उन्होंने कहा कि वह पहले सपा और फिर बसपा में रह चुका है। सोमवार को वह भाजपा की टोपी लगाए जुलूस में चल रहा था। 

विधायक ने बताया कि लुटेरे ने पीछे से नवीन गौतम के गले से चेन तोड़ने की कोशिश की। इतने में उसे नवीन और अन्य लोगों ने पकड़ लिया। पकड़े जाने पर आरोपी ने स्याही फेंकी और हाथ छुड़ाकर भाग गया। स्याही के कुछ छींटे विधायक के ऊपर भी आए। मामले में भाजपा कार्यकर्ता नवीन गौतम में नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed