{"_id":"681ad115ff456115800703e0","slug":"injury-marks-on-body-and-body-was-found-in-drain-anger-over-murder-of-catering-worker-lot-of-uproar-2025-05-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: शरीर पर चोट के निशान और नाले में पड़ी मिली लाश...कैटरिंग कारीगर की हत्या से आक्रोश, जमकर हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शरीर पर चोट के निशान और नाले में पड़ी मिली लाश...कैटरिंग कारीगर की हत्या से आक्रोश, जमकर हुआ हंगामा
Wed, 07 May 2025 08:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 07 May 2025 08:48 AM IST
सार
नाले में जिस युवक का शव मिला, उसकी पहचान कैटरिंग कारीगर के रूप में कर ली गई। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाकर जाम लगा दिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन
नीलेश का फाइल फोटो और जाम लगाते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह नाले में मिले अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त मंगलवार को विलास गंज कलवारी निवासी नीलेश (20) के रूप में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। परिजन ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए दोपहर में कलवारी चौराहे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। इस दौरान बोदला बिचपुरी रोड और 100 फुटा रोड पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन
कैटरिंग का करता था काम
विलास गंज कलवारी निवासी नीलेश कैटरिंग का काम करते थे। भाई मनीष ने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे नीलेश के दोस्त उन्हें घर से बुलाकर अपने साथ लेकर गए थे। उन्होंने समझा काम पर लेकर जा रह होंगे। मंगलवार को पुलिस ने जानकारी दी कि एक शव सोमवार को नाले में मिला था। उन्होंने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त की। परिजन शव लेकर कलवारी चौराहे पर आ गए और दोपहर करीब 1:30 बजे शव रखकर जाम लगा दिया।
ये भी पढ़ें - UP: आगरा विश्वविद्यालय की परीक्षाओं का हाल तो देखिए...पिता केंद्र व्यवस्थापक, बेटी परीक्षार्थी; बोल-बोलकर नकल

परिजनों ने कर दिया ंहंगामा
दोस्तों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इस दौरान वाहनों की लंबी लाइन लग गई। आरोप है कि नीलेश के शरीर पर चोटों के निशान थे। जगदीशपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि परिजन ने तहरीर दी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें - बंदरों की दहशत: घर बने पिंजड़े, लोगों को लगवानी पड़ी जालियां; बाहर निकलने से डर रहे बच्चे