फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Injured Woman Found In Mathura Came From Madhya Pradesh

मथुरा: ब्रज घूमने आई मध्य प्रदेश की महिला झाड़ियों में खून से लथपथ मिली, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 01 Nov 2021 12:21 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 01 Nov 2021 12:21 AM IST
सार

पुलिस जांच कर रही है कि महिला झाड़ियों में कैसे पहुंची है। एक सप्ताल पहले वह मथुरा घूमने आई थी। महिला के साथ घटना क्या हुई है अभी ये जानकारी भी पुलिस को नहीं मिली है।

विज्ञापन
Injured Woman Found In Mathura Came From Madhya Pradesh
मथुरा में महिला को उपचार देते स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में नगला देविया पूंछरी के मध्य नाले के समीप झाड़ियों में एक महिला (45) खून से लथपथ घायल अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को गोवर्धन सीएचसी केंद्र लाई। प्राथमिक उपचार के उपरांत उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महिला मध्य प्रदेश से मथुरा घूमने आई थी, वह झाड़ियों में कैसे पहुंची, पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

महिला के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान
घटना रविवार शाम की है। किसी ने सूचना को सूचना दी कि एक महिला बेसुध खून से लथपथ झाड़ियों में पड़ी हुई है। पुलिस ने महिला को झाड़ियों से निकालकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जितेश तिवारी ने बताया कि महिला के शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं। निशान कुछ दिन पुराने प्रतीत हो रहे हैं। गौरव कुमार त्रिपाठी सीओ गोवर्धन ने बताया कि महिला का उपचार चल रहा है। महिला के पास एक मोबाइल फोन मिला है। उससे उसकी शिनाख्त हो गई है। महिला मध्यप्रदेश की रहने वाली है। वह एक सप्ताह पहले मथुरा घूमने आई थी। महिला के साथ क्या घटना हुई, पूरी जांच की जा रही है। परिवार के सदस्य आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कासगंज में डेंगू का डंक: युवा वाहिनी नगर अध्यक्ष, एनएम छात्रा सहित चार की मौत, 125 हुई मौतों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed