फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   injections for anesthesia and abortion were found in house of quack During raid conducted by health department

Agra News: झोलाछाप के घर में बेहोशी-गर्भपात के इंजेक्शन मिले, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मारा छापा

Thu, 26 Sep 2024 07:46 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 26 Sep 2024 07:46 AM IST
सार

ताजनगरी में झोलाछाप के घर में बेहोशी-गर्भपात के इंजेक्शन मिले। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की। 

विज्ञापन
injections for anesthesia and abortion were found in house of quack During raid conducted by health department
इंजेक्शन (प्रतीकात्मक) - फोटो : एएनआई

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने झोलाछाप सुमन के सदर के महादेव नगर स्थित आवास पर छापा मारा। एक कमरे में दो पलंग और दूसरे में प्रसव कक्ष बना मिला। साथ ही यहां बेहोशी और प्रसव-गर्भपात कराने के उपयोग किए हुए इंजेक्शन मिले। इनको जब्त कर लिया है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस और विभाग की टीम आरोपी झोलाछाप सुमन को लेकर उसके घर गई। वहां ऑक्सिटोसिन इंजेक्शन, बेहोश और प्रसव-गर्भपात कराने वाले चार इंजेक्शन मिले। कॉटन-गॉज समेत मेडिकल वेस्ट मिला। 
विज्ञापन


दरअसल, कहरई निवासी भारती (22) की इसी महिला ने अपने घर इलाज किया था। इसके पति अजीत का आरोप है कि सुमन खुद को नर्स बताती है। घर पर ही इलाज करती है। पत्नी की हालत खून भी चढ़ाया था और चार इंजेक्शन लगा दिए थे। हालत बिगड़ते देख अस्पताल लेकर जाने को कह दिया। पुलिस ने सुमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed