फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Injection of wrong batch given to minister son in Agra

हैरान करने वाली गड़बड़ी: आगरा में मंत्री के बेटे को दे दिया गलत बैच का इंजेक्शन, बिक्री पर रोक लगाई

Fri, 19 May 2023 11:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 19 May 2023 11:13 AM IST
सार

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के पुत्र  ने दिल्ली गेट पुष्पांजलि हॉस्पिटल स्थित गर्ग मेडिकल एजेंसी से इंजेक्शन खरीदा था। बिल और इंजेक्शन के बैच के मिलान में ये गड़बड़ी पकड़ में आई। इस पर उन्होंने डीएम से शिकायत की।

विज्ञापन
Injection of wrong batch given to minister son in Agra
इंजेक्शन

विस्तार

आगरा में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के पुत्र अलौकिक उपाध्याय को दिल्ली गेट पुष्पांजलि हॉस्पिटल स्थित गर्ग मेडिकल एजेंसी ने गलत बैच नंबर का इंजेक्शन दे दिया। बिल और इंजेक्शन के बैच के मिलान में ये गड़बड़ी पकड़ में आई। इस पर उन्होंने डीएम से शिकायत की। डीएम ने एडीएम सिटी को औषधि विभाग के निरीक्षक के साथ जांच के लिए भेजा। टीम ने इंजेक्शन की बिक्री पर रोक लगा दी है। इंजेक्शन का आज नमूना लिया जाएगा।

विज्ञापन

नकली दवा की आशंका पर की शिकायत 

सहायक आयुक्त औषधि अखिलेश जैन ने बताया कि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के पुत्र ने डीएम को नकली दवा की आशंका पर दिल्ली गेट पुष्पांजलि हॉस्पिटल स्थित गर्ग मेडिकल एजेंसी की शिकायत की थी। उनका आरोप था स्त्री रोग के इलाज के लिए इंजेक्शन खरीदकर ले गए थे। दुकानदार ने गलत बैच का इंजेक्शन दे दिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शादी तो फिर भी हुई: दुल्हन ने ऐन वक्त पर किया सात फेरे लेने से मना, दूल्हे ने सिखाया ऐसा सबक..याद करेंगे सब
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मेडिकल स्टोर पर मारा छापा 

इस पर डीएम ने एडीएम सिटी के नेतृत्व में औषधि निरीक्षक कपिल शर्मा को जांच के लिए भेजा। टीम ने मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। यहां मेडिकल स्टोर संचालक मनोज गर्ग मिले। जांच में स्टोर में दो बैच के इंजेक्शन मिले। दुकानदार ने इसकी खरीद और बिक्री के बिल भी दिखाए हैं।

ये भी पढ़ें - UP: घर में चल रही थीं शादी की तैयारी, दो दिन पहले प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन; थाने में फूट-फूटकर रोया पिता

इंजेक्शन की बिक्री पर लगाई रोक 

इंजेक्शन की जांच कराने के लिए कोल्ड चेन का पालन जरूरी है, इसलिए बृहस्पतिवार को इंजेक्शन का नमूना नहीं लिया जा सका। शुक्रवार को इंजेक्शन का नमूना लेकर जांच को भेजा जाएगा, तब तक इंजेक्शन की बिक्री पर रोक लगा दी है। सैंपल की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - UP: ट्रेन के टॉयलेट में कर रहे थे ऐसी हरकत, जीआरपी के पहुंचते ही छूटे पसीने, देना पड़ा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed