{"_id":"6579f3994e5386417f035c1e","slug":"information-will-be-available-at-inquiry-center-24-hours-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-9003-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पूछताछ केंद्र पर 24 घंटे मिलेगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पूछताछ केंद्र पर 24 घंटे मिलेगी जानकारी
Wed, 13 Dec 2023 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 13 Dec 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
पूछताछ केंद्र पर 24 घंटे मिलेगी जानकारी
तीन चरणों में रोडवेज कर्मचारी करेंगे ड्यूटी
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। रोडवेज बस स्टैंड पर अब 24 घंटे बसों के संबंध में यात्रियों को जानकारी मिलेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए तीन चरणों में रोडवेज कर्मचारी बस स्टैंड के पूछताछ केंद्र पर रहेंगे। डिपो की अंतिम बस के मार्ग पर जाने तक हर हाल में कर्मचारी की मौजूदगी होगी।
बस स्टैंड पर बसों की जानकारी के लिए पूछताछ केंद्र बना है। पूछताछ केंद्र पर एक कर्मचारी की तैनाती रहती है। देर शाम के बाद पूछताछ केंद्र से कर्मचारी गायब हो जाते हैं। पूछताछ केंद्र पर कर्मचारी के नहीं होने से दूसरी डिपो के चालक अपनी बसों की आमद पूछताछ केंद्र पर नहीं कराते हैं। इससे यात्रियों को बसों के आने जाने के संबंध में जानकारी आसानी से नहीं हो पाती है। बस के बारे में जानकारी करने के लिए यात्री इधर उधर भटकते रहते हैं।
यात्रियों द्वारा लगातार की जा रही शिकायतों के बाद प्रबंध निदेशक के निर्देश पर आरएम इटावा ने सभी एआरएम को आदेश जारी किए हैं। आदेश में कहा है कि मुख्यालय के बस स्टैंड के पूछताछ केंद्र नियमित रूप से खोले जाएं। तीन चरणों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए। डिपो की अंतिम बस के मार्ग पर जाने तक पूछताछ केंद्र पर कर्मचारी की मौजूदगी अनिवार्य रूप से होनी चाहिए।
विज्ञापन
यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज लगातार प्रयास कर रहा है। पूछताछ केंद्र पर आरएम के निर्देश के तहत कर्मचारी की मौजूदगी रहेगी। दूसरे डिपो के आने जाने का ब्यौरा भी पूछताछ केंद्र पर दर्ज होगा। इससे यात्रियों की परेशानी दूर होगी।
संजीव कुमार, एआरएम मैनपुरी डिपो