फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   indias first elephant hospital in farah mathura

मथुरा में देश का पहला हाथी अस्पताल शुरू, प्राकृतिक माहौल में किया जाएगा इलाज

Sat, 17 Nov 2018 11:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Updated Sat, 17 Nov 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
indias first elephant hospital in farah mathura
हाथी अस्पताल
मथुरा के फरह क्षेत्र में गांव चुरमुरा के समीप स्थित हाथी संरक्षण केंद्र में देश का पहला हाथी अस्पताल शुरू हो गया है। मंडलायुक्त अनिल कुमार ने शुक्रवार को इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर डीएम सर्वज्ञ राम मिश्रा सहित तमाम प्रशासनिक अफसर एवं वाइल्ड लाइफ एसओएस के सदस्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने कहा कि मथुरा और आगरा के मध्य देश के प्रथम हाथी अस्पताल को खोला गया है। यहां प्राकृतिक माहौल में अत्याधुनिक तरीके से बीमार हाथियों का उपचार किया जाएगा। हाथी अस्पताल में बीमार हाथियों के उपचार व देखभाल हेतु आधा दर्जन पशु विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन


डीएम सर्वज्ञ राम मिश्रा ने कहा कि घायल व बीमार जानवरों का उपचार एवं सेवा पुनीत कार्य होता है। इस मौके पर एसओएस हाथी सरंक्षण केंद्र के संस्थापक कार्तिक सत्यनारायण, गीता शेषमणि, डीएफओ अरविंद कुमार, उपजिलाधिकारी क्रांति शेखर सिंह, डॉ. बैजूराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरह के चुरमुरा स्थित हाथी संरक्षण केंद्र वाइल्ड लाइफ एसओएस द्वारा संचालित है, जिसमें देश के तमाम हिस्सों से रेस्क्यू कर लाए गए हाथियों को रखा गया है। इसी में देश का पहला हाथी अस्पताल बनाया गया है। हाथी अस्पताल का पूरा एरिया 25 एकड़ में फैला हुआ है। 


अस्पताल में बीमार हाथियों का प्राकृतिक माहौल में अत्याधुनिक तरीके से इलाज किया जाएगा। अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीन, डेंटल एक्सरे मशीन, अल्ट्रासोनोग्राफी, हाइड्रॉथैरेपी, लेजर ट्रीटमेंट आदि सुविधाएं हैं। तालाब भी बनाये गए हैं, जिसमें पैरों से परेशान हाथियों को थैरेपी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed