फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Indian Traditional Attire Show Shines at Taj Mahotsav Artists and Designers Felicitated in Agra

Taj Mahotsav: ताज महोत्सव में भारतीय परिधानम शो का जलवा, मॉडल-डिजाइनरों का हुआ सम्मान

Thu, 26 Feb 2026 10:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 26 Feb 2026 10:00 AM IST
सार

ताज महोत्सव में भारतीय परिधानम शो के जरिए विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलक पेश करने वाले मॉडल, डिजाइनरों और कलाकारों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
Indian Traditional Attire Show Shines at Taj Mahotsav Artists and Designers Felicitated in Agra
भारतीय संस्कृति की छटा बिखेरने वाले कलाकारों का सम्मान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ताज महोत्सव के मंच पर बुधवार को भारतीय संस्कृति की छटा बिखेरने वाले कलाकारों का सम्मान हुआ तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। संस्कार भारती, आगरा महानगर ने भारतीय परिधानम शो के माध्यम से विभिन्न राज्यों की झलक पेश करने वाले मॉडल, डिजाइनरों और लोक कलाकारों को स्मृति चिह्न प्रदान किया।
विज्ञापन


 

ब्रज प्रांत महामंत्री नंद नंदन गर्ग ने कहा कि सम्मान कलाकारों को उनकी कला को और अधिक निखारने के लिए प्रोत्साहित करता है। महानगर महामंत्री ओम स्वरूप गर्ग ने कहा कि शो में बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ कलाकारों में गजब का तालमेल दिखा। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. महेश धाकड़ ने इसे यादगार प्रस्तुति का श्रेय दिया। संयोजक नीता गर्ग और बबिता पाठक ने महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब और पश्चिम बंगाल की पारंपरिक वेशभूषा प्रदर्शित करने वाले डिजाइनरों की सराहना की। संचालन अनीता जैन व अंजू श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका हुआ सम्मान
कार्यक्रम में क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह, कर्नल मनहर शर्मा, फेमिना मिस इंडिया (प. बंगाल) शिवांकिता दीक्षित, विनीत बवानिया, डिजाइनर कृति सिंह, लिपिका चड्ढा, नीतू सिंह, भूमिका तिवारी, फैशन कोरियोग्राफर अंशिका सक्सैना, मॉडल जिंसी लाल, गौरी, नव्या, दामिनी, कोमल, तराना, सोफिया, डांस कोरियोग्राफर टोनी फास्टर, एंकर माही वी. कुमार, लोक गायिका सुनीता धाकड़ और कलाकार भुवनेश धाकड़ आदि को सम्मानित किया।
 
विज्ञापन

सदर बाजार मंच पर कथक और संगीत की गूंज
ताज महोत्सव के तहत सदर बाजार मंच पर बुधवार को कला और संगीत का अद्भुत संगम हुआ। राशि जौहरी के निर्देशन में समूह कथक नृत्य की प्रस्तुति ने समा बांधा। तक्ष और गर्वित की कीबोर्ड व ड्रम्स की जुगलबंदी ने युवाओं में जोश भर दिया। गायन सत्र में अनामिका मिश्रा और सुलभ कुलश्रेष्ठ ग्रुप ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। शाम का मुख्य आकर्षण मेलोडी मास्टर्स बैंड रहा, जिसमें डॉ. आशीष त्रिपाठी की जादुई आवाज़ पर लोग झूम उठे। पर्यटन विभाग से दया शंकर यादव ने मंच व्यवस्था संभाली, जबकि संचालन आकांक्षा मुदगल और समन्वय हर्षित पाठक ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed