फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Indian Cricket Team coach Rahul Dravid Offering Chadar On Sheikh Salim Chishti Dargah In Fatehpur Sikri

आगरा: राहुल द्रविड़ ने शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर चढ़ाई चादर, मांगी मन्नत

Sat, 02 Apr 2022 11:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 02 Apr 2022 11:53 AM IST
सार

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ शनिवार सुबह अपने परिवार के साथ फतेहपुर सीकरी पहुंचे। यहां उन्होंने हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह में मत्था टेका। 

विज्ञापन
Indian Cricket Team coach Rahul Dravid Offering Chadar On Sheikh Salim Chishti Dargah In Fatehpur Sikri
राहुल द्रविड़ फतेहपुर सीकरी पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह में अपने परिवार के साथ पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने चादर पोशी, गुलपोशी कर मन्नत का धागा बांधा। इस दौरान उन्होंने स्मारकों का अवलोकन भी किया।

विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ अपने परिवार के साथ प्रातः 9 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच फतेहपुर सीकरी में वीआईपी प्रवेश द्वार पर पहुंचे, जहां पर यूपीटी गाइड दिनेश गोला ने उन्हें स्मारकों में दीवाने आम, दीवाने खास, चौपड, आंख मिचौली, खजाना महल, ज्योतिष छतरी, मदरसा, टर्की सुल्ताना, अनूप तालाब, गंगा जल पात्र, पंच महल, जनाना अस्पताल, वीरवल पैलेस, अस्तबल, जोधाबाई पैलेस आदि स्मारकों का अवलोकन कराया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने गाइड से स्मारकों की बारीक जानकारी ली तथा तल्लीनता से स्मारकों को निहारा। तत्पश्चात उन्होंने हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह में जाकर चादरपोशी, गुलपोशी कर मन्नत का धागा बांधा।  दरगाह के अनवार कुरैशी, मुस्तकीम, चांद, हनीफ ने जियारत कराई। इसके बाद उन्होंने बुलन्द दरवाजा, शाही जामा मस्जिद व नबाब इस्लाम खां के मकबरे का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

    
भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ को सीकरी में देख वहां मौजूद पर्यटकों ने उन्हे घेर लिया। सुरक्षा कर्मियों द्वारा किसी को भी उनके पास नहीं जाने दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed