{"_id":"5cf3b082bdec2207410e8181","slug":"indian-army-soldier-martyred-in-arunachal-pradesh-depute-in-17-para-fd-regt","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उग्रवादियों से लोहा लेते शहीद हुआ आगरा का लाल, गांव में शोक की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उग्रवादियों से लोहा लेते शहीद हुआ आगरा का लाल, गांव में शोक की लहर
Mon, 03 Jun 2019 02:55 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 03 Jun 2019 02:55 PM IST
विज्ञापन
अमित चतुर्वेदी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना कागारौल के बीसलपुर गांव निवासी अमित चतुर्वेदी असोम (असम) में उग्रवादियों से लोहा लेते समय शहीद हो गए। एक दिन पहले माता पिता से फोन कर घर आने की बात हुई थी। तीन जून को बेटा घर आ रहा था। लेकिन, उनकी शहादत की खबर आई।
विज्ञापन
थाना कागारौल के गांव बीसलपुर निवासी रामवीर चतुर्वेदी सेवानिवृत्त सूबेदार हैं। उनके तीन बेटे सेना में हैं। अमित चतुर्वेदी अप्रैल 2014 में सेना की 17 पैराफील्ड रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वो असोम में तैनात थे।
विज्ञापन
31 मई की देर शाम सर्च ऑपरेशन के दौरान मैरानी जोराट में उन्हें गोली लगी। उपचार के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गए। आगरा सेना मुख्यालय से उनकी शहादत की खबर परिजनों को दी। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Trending Videos
बताया गया है कि अमित का तीन जून को जन्मदिन है। अमित परिवार के साथ जन्मदिन की खुशियां मनाना चाहते थे। लेकिन, उनकी शहादत हो गई। गांव में अमित की शहादत की खबर सुनकर शोक का माहौल है। पूरा गांव पार्थिव शरीर आने का इंतजार कर रहा है।