फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Increase Immunity Discussed Avoiding Infection Of Corona Virus On Community Radio

सामुदायिक रेडियो पर हुई कोरोना संक्रमण से बचने की चर्चा, विशेषज्ञों ने बताए प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाए

Mon, 21 Dec 2020 05:12 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 21 Dec 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
Increase Immunity Discussed Avoiding Infection Of Corona Virus On Community Radio
सामाजिक सरोकार - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला व डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो 90.4-आगरा की आवाज के साप्ताहिक कार्यक्रम ‘सामाजिक सरोकार’ के तहत रविवार को ‘कोरोना संक्रमण’ पर चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने संक्रमण से बचने के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया। कहा कि प्रकृति से सामंजस्य बैठाकर यह किया जा सकता है। 
विज्ञापन



नेचुरापैथी व योग विशेषज्ञ डॉ. सुनीता गर्ग ने कहा कि हर बीमारी का कारण हमारे अंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होना है। मानव शरीर अद्भुत है। प्रकृति के साथ सामंजस्य बैठाकर हम अपने अंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकते हैं और कोरोना संक्रमण ही नहीं, अन्य बीमारियों से भी बच सकते हैं। प्रकृति के अनुकूल जीवनशैली अपनाकर व प्राकृतिक भोजन करके भी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा सकती है। सुबह आधे घंटे का समय आसन के लिए देना चाहिए। वहीं, संक्रमण से ठीक हुए लोगों को योग निंद्रा (शवासन) करना चाहिए। आधे घंटे की योग निंद्रा आठ घंटे की नींद के बराबर होती है। प्रोटीन के लिए खरबूजे, तरबूज, काशीफल के बीज भूनकर 25 से 30 ग्राम सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन



सादा भोजन करें, आत्मविश्वास कम न होने दें
विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान संस्थान की फूड एंड न्यूट्रीशन विभागाध्यक्ष व सामुदायिक रेडियो की प्रभारी डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि वह कोरोना संक्रमण से ठीक हुई हैं। संक्रमित होने के बाद मनोवैज्ञानिक रूप से असर पड़ता है। लोग अलग नजरिए से देखते हैं। यहां तक कि परिवार के सदस्यों से भी बात नहीं करते। इस बीमारी में लोगों को सहयोगी की भूमिका निभानी चाहिए। संक्रमण के दौरान हाथों को साफ-सुथरा रखना चाहिए, गरारा करते रहना चाहिए। इस दौरान ध्यान लगाने से आत्मविश्वास बढ़ता है। सादा भोजन करना चाहिए। आत्मविश्वास कम नहीं होने देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed