{"_id":"5aa006134f1c1bdd0b8b75ea","slug":"income-tax-team-raid-in-hare-krishna-orchid-company","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुराः बाराती बनकर पहुंची थी आयकर टीम, इस कंपनी के ऑफिस में मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः बाराती बनकर पहुंची थी आयकर टीम, इस कंपनी के ऑफिस में मारा छापा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
Updated Thu, 08 Mar 2018 08:44 AM IST
विज्ञापन
इस ऑफिस में पड़ा छापा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में हरेकृष्णा आर्चिड में मंगलवार की देर रात को बाराती बनकर पहुंची आयकर विभाग की टीम ने सर्वे की कार्रवाई की। बुधवार की सुबह से शाम तक रिकार्ड खंगाले गए।
आयकर टीम ने कंस्ट्रक्शन कंपनी एक्सप्रेस टॉवर प्राइवेट लिमिटेड के दिल्ली मुख्यालय पर पड़ताल की और उसके बाद अफसर वृंदावन पहुंचे थे। देर सायं तक टीम ने जमीनों में निवेश के साथ ही आय के स्त्रोतों को खंगाला।
आयकर विभाग की टीम के लोग मंगलवार की रात को ही वृंदावन की हरेकृष्णा आर्चिड कालोनी में पहुंच गए थे। इस कालोनी में विवाह समारोह भी था। बताया जाता है कि बारातियों में ही विभाग के लोग शामिल हो गए।
विज्ञापन
इसके बाद जानकारियां जुटाना शुरू कर दी थीं। बुधवार की सुबह को तमाम दूसरे अधिकारी भी पहुंच गए थे। सर्वे की कार्रवाई के दौरान रिसॉर्ट के सभी कार्यालयों के दस्तावेजों को खंगाला गया।

दस्तावेज कब्जे में लिए
- फोटो : अमर उजाला
कंप्यूटर, लैपटॉप में फीड डाटा भी खंगाला गया। वहीं रिसॉर्ट में आने जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी गई। रिसॉर्ट कर्मचारियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। कंपनी का मुख्य आफिस दिल्ली में हैं।
यहां कार्रवाई के साथ ही वृंदावन की शाखाओं पर एक साथ सर्वे की कार्रवाई की गई है। सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग ने रिसार्ट में आए लगभग 12 लाख की रकम को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
वहीं रिसार्ट में अन्य फ्लैट और विला में रहने वाले लोगों से पूछताछ की है। हरे कृष्णा आर्चिड के उपाध्यक्ष अनूप शर्मा ने इस कार्रवाई को रूटीन कार्य बताते हुए कहा कि प्रक्रिया चल रही है। कहीं किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं है।