फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   income tax department search in agra

101 करोड़ सरेंडर करने वाले ग्रुप के लॉकरों में बेनामी संपत्ति का अंबार

Wed, 15 Nov 2017 04:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Wed, 15 Nov 2017 04:35 PM IST
विज्ञापन
income tax department search in agra
अायकर सर्वे - फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी और जीएसटी के कारण आयकर के रडार पर चढ़े बीएनआर ग्रुप के सीज किए गए लॉकरों को आयकर विभाग ने मंगलवार को खोला। दो लॉकरों में विभाग को बड़ी मात्रा में आभूषण मिले हैं, जिन्हें ग्रुप ने घोषित संपत्ति में दर्शाया नहीं था। लॉकरों में कई कागजात और फाइलें भी मिली हैं, जिनकी जांच जारी है।
विज्ञापन


सितंबर में आयकर विभाग ने दो ग्रुप बीएनआर और बसंत ऑयल पर छापा मारकर 101 करोड़ रुपये की अघोषित आय पकड़ी थी। तीन दिन तक दोनों ग्रुप के कई शहरों में मौजूद ठिकानों पर कार्रवाई चली थी। यह आयकर विभाग की, अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी गई है। 
विज्ञापन


दो माह के बाद जांच शाखा अधिकारियों ने बीएनआर ग्रुप के सीज किए गए दोनों लॉकरों को खुलवाया, इसमें सोने, हीरे के आभूषण मिले हैं। एक लॉकर में कई कागजात और फाइलें भी हैं। सूत्रों के मुताबिक बेनामी संपत्ति से जुड़े कई कागजात लॉकर में हैं। यह अघोषित संपत्ति का हिस्सा हैं या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश्वर सिंह यादव के लॉकर नहीं खुले

income tax department search in agra
income tax
आयकर विभाग ने शुक्रवार को सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश्वर सिंह यादव के ठिकानों पर छापा मारा था। तब उसके कई शहरों में मौजूद लॉकर सीज किए गए थे। दो दिन तक यह कार्रवाई चली थी।

मंगलवार को इन लॉकरों को खोला जाना था, लेकिन आगरा के लॉकर तकनीकी कारणों से नहीं खोले जा सके। आयकर विभाग अधिकारियों ने छापे के पहले ही दिन एटा, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा समेत राजेश्वर सिंह के बैंक खातों और लॉकरों को सीज कर दिया था। जांच शाखा के अधिकारियों का मानना है कि लॉकरों में आभूषण और नगदी के साथ कई बेनामी संपत्तियों के कागजात भी मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed