{"_id":"683a70f39406cd82c0005bd2","slug":"inauguration-of-the-northern-bypass-will-not-be-possible-now-high-tension-line-became-an-obstacle-2025-05-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: उत्तरी बाईपास का शुभारंभ अभी नहीं हो पाएगा, हाइटेंशन लाइन बनी रोड़ा; 10 जून का दिया गया समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: उत्तरी बाईपास का शुभारंभ अभी नहीं हो पाएगा, हाइटेंशन लाइन बनी रोड़ा; 10 जून का दिया गया समय
Sat, 31 May 2025 08:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 31 May 2025 08:31 AM IST
सार
हाइटेंशन लाइन ने उत्तरी बाईपास का सफर रोक दिया है। अब इसका शुभारंभ 31 मई से नहीं हो पाएगा। हाईटेंशन लाइन को 11 मीटर ऊंचा कराया जाएगा। इस कार्य में एक सप्ताह लग जाएगा।
विज्ञापन
उत्तरी बाईपास
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाईटेंशन लाइन के कारण उत्तरी बाईपास का शुभारंभ 31 मई से नहीं हो पाएगा। लाइन को ऊंचा करने में सप्ताहभर का और समय लगेगा। ऐसे में 10 जून से बाईपास से वाहन गुजर सकेंगे। इसके बनने से मथुरा के रैपुरा जाट से खंदौली का सफर महज 20 मिनट में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर संजय वर्मा ने बताया कि मथुरा के रैपुरा जाट से खंदौली तक उत्तरी बाईपास बनकर तैयार हो गया है। इसकी दूरी 14 किमी है। इसे आगरा-दिल्ली हाईवे के चैनल नंबर 174 से यमुना एक्सप्रेस-वे के चैनल नंबर 141 से जोड़ दिया है। बाईपास में पौरी और कौनिया गांव के पास से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। इनकी ऊंचाई कम है, ऐसे में वाहनों के संपर्क में आने का खतरा है। इसके चलते इनके तारों की ऊंचाई 11 मीटर की जा रही है। इससे अधिक ऊंचाई वाले वाहन आसानी से गुजर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस कार्य में अभी सप्ताहभर का समय लग सकता है। ऐसे में 10 जून से उत्तरी बाईपास शुरू होने की उम्मीद है। ये बाईपास मथुरा, महावन, हाथरस और सादाबाद तहसील से होगा गुजरेगा। इससे लोग खंदौली तक सीधे सफर कर सकेंगे। अभी तक लोगों को सिकंदरा, भगवान टॉकीज, रामबाग, टेढ़ी बगिया से होकर गुजरना पड़ता है। इसकी दूरी 45 किमी है और जाम से भी जूझना पड़ता है। इसके बनने से रैपुरा से खंदौली की दूरी 14 किमी रह जाएगी और 20 मिनट में सफर पूरा हो जाएगा।