फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Inauguration of Guru Nanak Dev Chowk with the cheers of Bole So Nihal

लोहामंडी नहीं, गुरूनानक देव चौक कहें

Fri, 31 Dec 2021 01:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of Guru Nanak Dev Chowk with the cheers of Bole So Nihal
आगरा। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्रीदु:ख निवारण साहिब, नया बांस, लोहामंडी के नाम पर बृहस्पतिवार दोपहर में जब मेयर नवीन जैन ने लोहामंडी चौराहे का नाम बदलकर गुरू नानक देव चौक किया तो पूरा क्षेत्र बोले सो निहाल के जयकारों से गूंज उठा। गुरुनानक देव चौक का लोकार्पण मेयर नवीन जैन ने गुरुद्वारा गुरू के ताल के संत बाबा प्रीतम सिंह और महंत निर्मल गिरी के साथ किया। उन्होंने भगवान टाकीज से गुरु के ताल मार्ग पर गुरु तेग बहादुर साहिब मार्ग के नाम की पट्टिका लगवाने की मांग की। हाईवे चौड़ीकरण में यह पट्टिका तोड़ दी गई थी।
विज्ञापन

बंटी ग्रोवर ने मारुति एस्टेट चौराहे का नाम चार साहिबजादों के नाम पर करने की मांग की, जिसके लिए मेयर ने लिखित प्रस्ताव मांगा। गुरुनानक देव चौक से समूह संगत सुखमनी सेवा सभा के गुरमीत सिंह सेठी के साथ कीर्तन करते हुए गुरुद्वारा पहुंची, जहां प्रधान जसविंदर सिंह, दर्शन सिंह सलूजा, गुरनाम सिंह अरोरा, परमिंदर सिंह, डिंपल आहूजा ने सरोपा देकर सम्मानित किया। इस दौरान वात्सल्य उपाध्याय, कंवलदीप सिंह, गुरनाम सिंह, रमन साहनी, हरपाल सिंह, परमजीत सिंह मक्कड़, लकी सेतिया, कुलविंदर सिंह, राजदीप सिंह, पार्षद शरद चौहान, प्रियंका प्रजापति, ज्ञानेंद्र कुलश्रेष्ठ, अमित सिंह पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन

मेयर नवीन जैन ने बृहस्पतिवार सुबह आवास विकास कॉलोनी सेक्टर पांच स्थित भगवान परशुराम चौक और उनके शस्त्र फरसा का लोकार्पण किया। परशुराम चौक स्थापना समिति ने मेयर का स्वागत किया। इस दौरान पार्षद सुषमा जैन, बीना लवानियां, नितेश शर्मा, राजेश प्रजापति, विपिन शर्मा, मनोज शर्मा, राजकुमार शर्मा, कैलाश नारायण मिश्र, सुनील पाराशर, प्रदीप अग्रवाल, मधुसूदन शर्मा, केके भारद्वाज, दिनेश अगरिया आदि मौजूद रहे। महिला शक्ति के रूप में पंकजा शर्मा, राधा शर्मा, कमलेश शर्मा, ममता शर्मा, इंदिरा शर्मा, मंजू शर्मा, अंजू बाजपेई, सोनिया जैन, सुनीता यादव, योगिता शर्मा आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed