{"_id":"66c0db8cbebbbdbe8d025585","slug":"in-laws-pushed-her-out-of-the-house-along-with-her-daughter-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-122481-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ससुरालीजन ने बेटी के साथ धक्के देकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ससुरालीजन ने बेटी के साथ धक्के देकर घर से निकाला
Sat, 17 Aug 2024 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 17 Aug 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता को ससुरालीजन ने पीटने के बाद बेटी के साथ धक्के देकर घर से बाहर निकाल दिया। शहर के वंशीगोहरा निवासी पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पति व अन्य ससुरालीजन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वंशीगोहरा निवासी साधना देवी ने बताया कि 20 जून 2017 को उनकी शादी विजय पाल निवासी गांव वरई जनपद एटा के साथ हुई है। शादी के कुछ समय बाद ही अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये की मांग को लेकर उन्हें प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुरालीजन उन्हें पीटते और भूखा प्यासा रखते थे। पति विजय पाल, सास सुशीला कहते हैं कि दो लाख रुपये लेकर आ नहीं तो घर में नहीं रहने देंगे। बेटे की दूसरी शादी कर लेगें। कई बार पंचायत भी हुई लेकिन ससुरालीजन नहीं माने। 3 अगस्त 2024 को सास सुशीला, पति विजय पाल, नानी सास रामा, जेठ वीरपाल,देवर अमन और विकास ने उनकी लाठी डंडा से पिटाई की। तीन वर्षीय पुत्री के साथ धक्के देकर घर से निकाल दिया। उसने मायके वंशीगोहरा आकर परिजन को सारी घटना बताई। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।