{"_id":"64eb1b5f0c97a437f604b163","slug":"in-laws-harassed-married-woman-jumped-into-canal-with-children-dead-body-found-after-48-hours-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ससुराल वालों ने किया इस कदर परेशान, बच्चों संग नहर में कूदी विवाहिता; 48 घंटे बाद मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ससुराल वालों ने किया इस कदर परेशान, बच्चों संग नहर में कूदी विवाहिता; 48 घंटे बाद मिली लाश
Sun, 27 Aug 2023 03:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 27 Aug 2023 03:16 PM IST
सार
ससुराल वालों से प्रताड़ित महिला ने बच्चों संग नहर में छलांग लगा दी थी। महिला का शव तो पुलिस ने 48 घंटे बाद बरामद कर लिया, लेकिन दो बच्चे अभी तक नहीं मिल सके हैं।
विज्ञापन
नहर कूदी विवाहिता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा में नहर में कूदी महिला का शव 48 घंटे बाद मिला है। पुलिस ने शव को फिरोजाबाद थाना एका क्षेत्र से बरामद किया है। जबकि दो बच्चे अब तक नहीं मिले हैं, उनकी तलाश जारी है।
मिरहची थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी गौरव की पत्नी सरिता देवी (22) का शव थाना एका क्षेत्र के गांव महाराजपुर और झाल गोपालपुर के बीच नहर से बरामद किया गया। उसकी एक वर्ष की बेटी अनन्या लापता है। इसकी तलाश पुलिस और पीएसी के गोताखोर स्टीमर से लगातार कर रहे हैं। जबकि जिला आगरा थाना एत्मादपुर के गांव रैनपुर धोर्रा निवासी जितेंद्र की पत्नी रीना अपने 4 साल के पुत्र नितिन और 2 साल के ऋतिक के साथ जावड़ा नहर पुल से बृहस्पतिवार को कूद गई थी। रीना और नितिन को लोगों ने बचा लिया था। जबकि ऋतिक का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। इसकी भी तलाश लगातार की जा रही है।
विज्ञापन
भाई का आरोप है कि बहन के नहर में कूद जाने के बाद ससुरालीजनों ने बदनाम करने की साजिश रची। अफवाह फैलाई गई कि वह अपने चचेरे जीजा के साथ नहर तक बाइक पर सवार होकर आई। उसके बाद नहर में बेटी संग छलांग लगा दी। जीजा से रिश्तों का आरोप लगाया गया जो बचाव में बेबुनियाद लगाया गया है।
विज्ञापन
मिरहची थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी गौरव की पत्नी सरिता देवी (22) का शव थाना एका क्षेत्र के गांव महाराजपुर और झाल गोपालपुर के बीच नहर से बरामद किया गया। उसकी एक वर्ष की बेटी अनन्या लापता है। इसकी तलाश पुलिस और पीएसी के गोताखोर स्टीमर से लगातार कर रहे हैं। जबकि जिला आगरा थाना एत्मादपुर के गांव रैनपुर धोर्रा निवासी जितेंद्र की पत्नी रीना अपने 4 साल के पुत्र नितिन और 2 साल के ऋतिक के साथ जावड़ा नहर पुल से बृहस्पतिवार को कूद गई थी। रीना और नितिन को लोगों ने बचा लिया था। जबकि ऋतिक का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। इसकी भी तलाश लगातार की जा रही है।
विज्ञापन
नवंबर 2021 में हुई थी शादी
मृतका सरिता के भाई रिषी यादव ने बताया कि बहन की शादी 11 नवंबर 2021 में हुई थी। उसको कुछ समय से प्रताड़ि़त किया जाने लगा था। इसकी वजह से आहत होकर एक साल की बेटी के साथ नहर में कूदने को मजबूर हो गई और दोनों की जान चली गई।
विज्ञापन