फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   In Firozabad district, the city will overcome the water crisis in the middle of summer

फिरोजाबाद जिले में गर्मी के बीच शहर दूर होगा पानी का संकट

Wed, 09 Jun 2021 07:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 07:43 PM IST
विज्ञापन
In Firozabad district, the city will overcome the water crisis in the middle of summer
फिरोजाबाद। बढ़ती गर्मी में शहर में पानी की डिमांड बढ गई है। जिसको दूर करने के लिए जलकल विभाग के महाप्रबंधक ने जल निगम के अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए पांच एमएलडी पानी बढ़ाने को कहा है। जिससे शहर को दोनों समय पर्याप्त गंगा जल की सप्लाई मिल सके और लोगों को पानी का दंश न झेलना पड़े।
विज्ञापन

करीब साढ़े सात लाख की आबादी के बीच शहर को प्रतिदिन 115 एमएलडी पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसमें करीब 70 एमएलडी पानी जल निगम जेडाझाल परियोजना के तहत शहर को उपलब्ध करा रहा है। वहीं शेष 45 एमएलडी पानी जल निगम अपने श्रोतों से शहर को उपलब्ध करा रहा है। इसके बाद भी शहर में पानी का संकट बना हुआ है। कई इलाके ऐसे है। जहां जल निगम को टैंकरों से पानी की सप्लाई भेजनी पड़ रही है। बुधवार को महाप्रबंधक रामबाबू राजपूत ने जल निगम के सहायक अभियंता दिनेश शर्मा को निर्देश देते हुए कहा कि 70 एमएलडी के स्थान पर 75 एमएलडी पानी कर दिया जाए। जिससे शहर को दोनों समय पानी उपलब्ध हो सके। यदि नहर के पानी से सप्लाई देने में दिक्कत आती है तो झील के पानी से शहर को पानी दिया जाए। जिससे भीषण गर्मी के बीच शहर को दोनों समय पर्याप्त गंगा जल मिलता रहे।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में है पानी का संकट
बुधवार को महावीर नगर, संतोषनगर, नई बस्ती, जलेसर रोड, नगला भाऊ, सुहागनगर, झलकारी नगर, श्रीपाल कॉलोनी के साथ अन्य क्षेत्र में पानी का संकट रहा। इन क्षेत्रों में जलकल विभाग ने टैंकर भेजकर लोगों को पानी उपलब्ध कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी के बीच पानी की डिमांड बढ़ गई है। शहर में पानी का संकट न रहे और लोगों को इस भीषण गर्मी में दोनों समय पानी मिलता रहे। इसके लिए जलकल विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए है। पानी की सप्लाई को लेकर यदि कोई लापरवाही बरतता है तो कार्रवाई की जाएगी। -नूतन राठौर, मेयर

बूं्द बूंद पानी के लिए तरस रहे है कसबा खैरगढ़ के बांशिदें
खैरगढ़। कस्बा खैरगढ़ क्षेत्र में करीब दस हजार से अधिक की आबादी सप्लाई न आने के कारण प्रभावित है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि समस्या के निस्तारण के लिए वह अधिकारियों से कई बार गुहार लगा चुके है। न तो टंकी की सप्लाई शुरू की जा रही है और न ही टैंकरों से पानी उपलब्ध हो पा रहा है। जबकि भीषण गर्मी के बीच पानी की बहुत आवश्यकता पड़ रही है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि यदि समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो वह आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed