फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   In Chambal, the chirping of the 'Seven Sisters' birds brings a sense of peace akin to the songs of the monsoon season.

Agra News: चंबल में सावन के गीतों सा सुकून देती हैं सेवन सिस्टर बर्ड्स की चहचाहट

Fri, 21 Aug 2026 01:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
In Chambal, the chirping of the 'Seven Sisters' birds brings a sense of peace akin to the songs of the monsoon season.
बाह: खास खबर: सेवन सिस्टर बर्ड्स
बाह। चंबल सेंक्चुअरी की बाह रेंज में प्रजनन सीजन (जुलाई-सितंबर) में जंगल बेबलर की चहचाहट सावन के गीत जैसा सुकून दे रही है। सिमराई की स्नेह कुमारी, पार्वतीपुरा की संगीता कहती हैं कि बीहड़ से लेकर गांव के बाग-बगीचे तक फुदकती इन चिड़ियों के दृश्य मंत्रमुग्ध कर देते हैं।
विज्ञापन

भारत, नेपाल, भूटान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका में पाई जाने वाली जंगल बेबलर को 7 से अधिक के समूह में रहने की वजह से अंग्रेजों ने सेवन सिस्टर बर्ड्स नाम दिया है। चंबल क्षेत्र में इन्हें सतबहना नाम से जाना जाता है। चंबल सेंक्चुअरी के रेंजर कुलदीप सहाय पंकज ने बताया कि जंगल बेबलर का वैज्ञानिक नाम आर्ग्या स्ट्रिएटा है, जबकि स्थानीय नाम घेंघा है।
विज्ञापन

जैतपुर के रेंजर राजवीर सिंह ने बताया कि प्रजनन सीजन होने की वजह से बेबलर चिड़ियों का बीहड़ से लेकर गांव तक फुदकते हुए दिखना आम बात है। भूरे मटमैली सी रंगत लिए जंगल बेबलर की आंखें पीली होती हैं। आंखों में काले रंग का मोती होता है। शरीर रुई के समान पंख जैसा दिखता है। नर-मादा एक से होते हैं। इनकी लंबाई 9 से 24 सेमी तक होती है। कीड़े, अनाज और छोटे फल इनका भोजन होते हैं। कीट पतंगे इन्हें नुकसान नहीं पहुंचा पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी हैं चंबल में मौजूद
ग्रे बेबलर- इनका वैज्ञानिक नाम अर्ग्या माल्कोमी है। इनकी पूंछ लंबी, शरीर भूरे रंग का होता है। पंख मलाईदार होते हैं। पंखों पर सफेद धारियां होती हैं।
कॉमन बेबलर- इनका वैज्ञानिक नाम आर्ग्या कॉडाटा है। पूंछ लंबी, पतली, भूरे रंग की होती है, ऊपरी पंख पर धारियां होती हैं। नीचे का भाग बिना धारी वाला हल्के रंग का होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed