फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   In a road dispute, the father and son were beaten up in front of the police.

रास्ते के विवाद में पुलिस के सामने पिता-पुत्र को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Sun, 07 Nov 2021 01:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
In a road dispute, the father and son were beaten up in front of the police.
बाह। बासौनी थाना क्षेत्र के बरहा गांव में शनिवार को रास्ते के विवाद में पुलिस के सामने ही कब्जेदार ने पड़ोसी राम अवतार और उसके बेटे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। चीख-पुकार पर गांववालों के दौड़ने पर हमलावर भागे। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक नाथू सिंह पक्ष ने चकमार्ग पर करब रखी थी। राम अवतार ने रास्ते से करब हटाने के लिए कहा। इस पर दोनों पक्ष में झगड़ा हो गया। राम अवतार ने फोन कर पुलिस बुला ली थी। पुलिस की मौजूदगी में भी दोनों पक्ष लड़ते रहे।
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान राम अवतार और उनके बेटे भूपेंद्र सिंह व भाई रंजीत को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। ग्रामीणों के दौड़ने पर मामला शांत हुआ। घायलों को इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया। पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया है। एसओ बासौनी दीपचंद दीक्षित ने बताया कि रास्ते के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed