फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   impotent groom Didn't even come near on honeymoon kept doing such act every night to hide truth

'नपुंसक है पति': सुहागरात पर नहीं आया पास, 7 महीने सच छुपाने के लिए हर रात किया ऐसा काम; हकीकत कर देगी शर्मसार

Fri, 14 Jul 2023 12:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 14 Jul 2023 12:10 AM IST
सार

रेलवे अधिकारी की बेटी की शादी बंगलूरू के रहने वाले युवक से हुई थी। पीड़िता ने बताया कि सुहागरात पर पति उसके पास तक नहीं आया। खुद की हकीकत छुपाने के लिए उसने ऐसा तरीका अपनाया जिससे वैवाहिक जीवन के उसके सारे सपने टूट गए।

विज्ञापन
impotent groom Didn't even come near on honeymoon kept doing such act every night to hide truth
सुहागरात को नवविवाहिता से दुष्कर्म

विस्तार

आगरा के एक रेलवे अधिकारी की बेटी ने अपने ही पति पर ऐसे आरोप लगाए, जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान है। उसकी शादी सात महीने पहले हुई थी। पीड़िता ने बताया कि उसे पति पर सुहागरात से ही शक था, लेकिन कुछ समय बीत जाने के बाद उसे यकीन हो गया कि पति नपुंसक है। इतना ही नहीं उसने पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए थाना सदर में केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि वो अपना सच छुपाने के लिए रात भर घर से बाहर रहता है। वह फोन मिलाती है तो बात नहीं करता है। अपनी कमी को छुपाने के लिए उल्टा ताने मारता है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 

दिसंबर 2022 में हुई थी शादी 

रेलवे के अधिकारी सदर क्षेत्र में रहते हैं। उन्होंने बेटी की शादी दिसंबर 2022 में बंगलूरू के एक युवक से की थी। शादी में करीब 25 लाख रुपये खर्च हुए थे। पीड़िता का कहना है कि सास ने स्त्री धन रख लिया। इसके बाद पति और सास ने कहा कि उन पर 40 लाख रुपये का ऋण है। यह रकम वो अपने पिता से लाकर दे, तभी घर में रखेंगे। मना करने पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने लगे। पति को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वो नहीं माने। 

ये भी पढ़ें - UP: लापता पत्नी दो साल बाद मिली, गोद में था एक साल का मासूम बच्चा; सामने आई हैरान कर देने वाली हकीकत
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बंगलूरू पुलिस ने नहीं की कार्रवाई 

इसके बाद पीड़िता मार्च में अपने पिता के पास आ गई। एक महीने बाद ससुराल गई। मगर, पति के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया। इस कारण वो किराये पर कमरा लेकर रहने लगी। मगर, यहां भी पति परेशान करने लगा। इस कारण वो वापस आ गई। पुलिस कमिश्नर, बंगलूरू से ईमेल पर शिकायत की। मगर, कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब उसने आगरा में पुलिस आयुक्त से शिकायत की। थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामले में साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -  राजमिस्त्री बना हैवान: मकान बनाते समय सात साल की मासूम पर पड़ी नजर, किया ऐसा हाल;  कांप जाएगी रूह

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed