फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Impersonating policemen thieves looted jewelery worth Rs 6 lakh in agra

पुलिस से चार कदम आगे लुटेरे: बराती बनने वाले थे पुलिसकर्मी, टप्पेबाज बने वर्दी वाले; लूट ले गए छह लाख के गहने

Wed, 13 Nov 2024 04:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 13 Nov 2024 04:04 PM IST
सार

शादियों के सीजन में शातिरों के पकड़ने के लिए पुलिस कर्मियों ने बराती बनकर उन्हें दबोचने का प्लान बनाया, तो टप्पेबाज चार कदम आगे निकले। टप्पेबाज पुलिसकर्मी बनकर छह लाख रुपये के गहने लूट  ले गए।

 

विज्ञापन
Impersonating policemen thieves looted jewelery worth Rs 6 lakh in agra
सीसीटीवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादियों के सीजन में पुलिस के सुरक्षा के दावों के बीच वारदात रुक नहीं रही हैं। कमला नगर में मंगलवार दोपहर सेंट्रल बैंक रोड पर वारदात हुई। बाइक सवार चार टप्पेबाजों ने पुलिसकर्मी बनकर आढ़त व्यापारी अशोक कुमार और उनकी पत्नी से छह लाख के गहने लूट लिए। व्यापारी को कागज की पुड़िया में नकली गहने और पत्थर देकर फरार हो गए।
विज्ञापन


नटराज पुरम निवासी अशोक कुमार पोपली की मोतीगंज में आढ़त है। उनके भाई भारत भूषण गप्पी ने बताया कि वह दोपहर 1:30 बजे भाई-भाभी नीलम के साथ स्कूटी से मंदिर जाने के लिए निकले थे। सेंट्रल बैंक मार्ग पर बाइक सवार दो लोगों ने रोक लिया। स्कूटी साइड में लगवाने के बाद बोले कि आपने हेलमेट नहीं पहना है। रोजाना हादसे हो रहे हैं। फिर भी नियम तोड़ रहे हो। उन्होंने उनसे पूछा कि आप काैन हो। इस पर खुद को पुलिसकर्मी बताने लगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Taj Mahal: मुफ्त में करिए 19 नवंबर को ताज का दीदार, सभी स्मारकों में पर्यटकों को मिलेगा निशुल्क प्रवेश
विज्ञापन
विज्ञापन



 

ऐसे हुई वारदात
व्यापारी हेलमेट पहनने की कहने लगे। तभी दूसरे युवक ने कहा कि रोजाना लूट की वारदात हो रही हैं। इसके बावजूद गहने पहनकर जा रहे हो। एक कार की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यह पकड़ी है। इसमें भी लोग गहने पहने हुए थे। उनके उतरवा दिए हैं। तभी एक युवक आता है, कहता है कि गहने उतार दिए हैं। आरोपियों ने तीसरे साथी से एक पुड़िया बनाकर उसे दिलवा दी। कहा कि आगे से गहने इस तरह से मत पहनना। वह चला गया। बाद में व्यापारी और उनके पत्नी से भी गहने उतरवा लिए। उन्होंने अशोक कुमार से दो अंगूठी, जबकि नीलम से 4 अंगूठी, 4 चूड़ी, दो कड़े उतरवा लिए। बाद में कागज की पुड़िया बनाकर दे दिया। जाते समय कहा कि पुड़िया को घर जाकर ही खोलना। व्यापारी को शक हो गया। कुछ दूरी पर पुड़िया खोली तो उसमें दो नकली कड़े और पत्थर निकले। घटना की जानकारी पर विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल पहुंच गए। उन्होंने पुलिस आयुक्त से बात की। घटना का खुलासा जल्द से जल्द कराने के लिए कहा।

ये भी पढ़ें -  मस्जिद की सीढ़ियों में दबी हैं मूर्तियां: श्रीकृष्ण विग्रह केस में सर्वे पर बहस जारी, 30 को अगली सुनवाई

 

नकली है तो पहने रहो
नीलम आर्टिफिशियल मंगलसूत्र भी पहने थीं। टप्पेबाजों को बताया तो उन्होंने कहा कि नकली है तो पहनकर चली जाओ, कुछ नहीं होगा। व्यापारी का कहना है कि गहने तकरीबन 8 तोला वजनी थी। इनकी कीमत तकरीबन 6 लाख रुपये तक है। थाना प्रभारी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी कैद हो गए हैं। उनकी तलाश में टीम को लगाया गया है।

ये भी पढ़ें -  UP: 'ये फैमिली घर है' पॉश एरिया और आलीशान कोठी...अंदर ऐसे हाल में मिले नाबालिग लड़कियां, शर्म से पानी-पानी हुई पुलिस
 

पहले भी हो चुकी हैं वारदात
पार्षद पंकज अग्रवाल ने बताया कि कमला नगर में पहले भी वारदात हो चुकी हैं। उन्होंने पूर्व में एक गिरोह को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। वह हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों के तीमारदारों को पर्ची निकालने के बहाने रुपये लेकर फरार हो जाता था। अब पुलिसकर्मी बनकर वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी पर भरत शर्मा, प्रेमदास चाैधरी, अनिल सेंगर, दीपक ढल आदि पहुंच गए। उन्होंने आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed