फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Imam did not allow Sufi wearing rings to offer Namaz in Mathura mosque

Mathura: अंगूठियां पहने सूफी को मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोका, इमाम ने शरीयत का दिया हवाला

Sun, 16 Oct 2022 12:06 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 16 Oct 2022 12:06 AM IST
सार

इमाम ने शरीयत का हवाला देते हुए सूफी से कहा कि आपने हाथ में एक से अधिक अंगुठियां पहनी हुईं हैं। यह शरीयत के खिलाफ है। उन्हें मस्जिद में नमाज नहीं पढ़ने दी। 

विज्ञापन
Imam did not allow Sufi wearing rings to offer Namaz in Mathura mosque
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मथुरा के दरेसी मार्ग स्थित एक मस्जिद में सूफी को नमाज न पढ़ने देने का मामला प्रकाश में आया है। यहां अजान करने पहुंचे सूफी को मस्जिद के इमाम ने सिर्फ इसलिए अजान से रोक दिया, क्योंकि वह हाथ में एक से अधिक अंगूठी पहने हुए थे। इतना ही नहीं इमाम ने सूफी को मस्जिद में नमाज न पढ़ने की भी हिदायत दी।

विज्ञापन


राष्ट्रीय फैजयाने जमात-ए-सूफीयान के प्रदेश अध्यक्ष हाजी सूफी सईद हसन दरेसी रोड से होकर गुजर रहे थे। इसी बीच नमाज का समय होने पर वह नजदीक की एक मस्जिद में नमाज पढ़ने चले गए। वहां पर जैसे ही अजान देने के लिए तैयार हुए इमाम ने उन्हें रोक दिया। 

विज्ञापन

इमाम ने शरीयत का हवाला देकर रोका 

इमाम ने शरीयत का हवाला देते हुए सूफा से कहा कि आपने हाथ में एक से अधिक अंगुठियां पहनी हुईं हैं। यह शरीयत के खिलाफ है। आप अजान ही नहीं इस मस्जिद में नमाज भी नहीं पढ़ सकते। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सूफी सईद ने बताया कि तहरीक-ए-रसूल में किसी भी हाफिज कारी मौलवी मुफ्ती आदि को इस प्रकार से किसी मुसलमान को अजान व नमाज पढ़ने से रोकने का अधिकार नहीं है। साथ ही उसे फतवा जारी करने का अधिकार भी नहीं है। वह जल्द ही इस मसले को शहर की मुस्लिम जनता के बीच लेकर जाएंगे। उन्होंने बताया कि वह सूफी हैं, हाथ में अंगूठी पहनते हैं और खुदा की इबादत भी करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed