{"_id":"642f06274e14a2cd190e0b05","slug":"illegally-operated-two-hospitals-sealed-jholachaap-ran-away-after-closing-shop-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: अवैध रूप से संचालित दो अस्पताल सील, दुकान बंद कर भागे झोलाछाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: अवैध रूप से संचालित दो अस्पताल सील, दुकान बंद कर भागे झोलाछाप
Fri, 07 Apr 2023 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 07 Apr 2023 12:02 AM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की फतेहाबाद के अस्पतालों की जांच की। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। वहीं झोलाछाप दुकान बंद कर भाग निकले।
विज्ञापन
सील कराया निजी अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के फतेहाबाद कस्बे में संचालित अस्पतालों की जांच के लिए बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की। बगैर पंजीकरण के संचालित मिले दो अस्पतालों को टीम ने सील कर दिया। कई अस्पतालों को नोटिस जारी किया गया है। टीम की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। झोलाछाप दुकानें बंद कर भाग निकले।
एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र मोहन के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को फतेहाबाद के बाईपास रोड पर चल रहे अस्पतालों की जांच की। रजिस्ट्रेशन के संबंधित कागजात देखें तथा बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण, फायर एनओसी, फायर उपकरणों के चलाने के तरीके आदि को देखा। मानक सही न पाए जाने पर 3 अस्पतालों को नोटिस जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें - हत्या की खौफनाक वारदात: बाह में युवक की एक आंख फोड़ी, सिर और पैर काटा, क्रूरता ऐसी कि शव देख कांप गई रूह
विज्ञापन
इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम कस्बे के मोहल्ला कानूनगोयान स्थित हॉस्पिटल की जांच की। जहां एक बेड पर ड्रिप लगी हुई थी। पर, मौके पर कोई मरीज नहीं मिला। साथ ही वहां कोई चिकित्सक भी नहीं था। टीम ने इस अस्पताल को भी सील कर दिया। एसीएमओ ने बताया कि झोलाछाप चिकित्सकों एवं अवैध अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
यहां की गई जांच